जबलपुर

ये app बताएगा घर बनाने में कितना लगेगा रेत ईंट सीमेंट

ये app बताएगा घर बनाने में कितना लगेगा रेत ईंट सीमेंट  

2 min read
Aug 03, 2021
house construction

लाली कोष्टा@जबलपुर। घर बनाने में सबसे बड़ी समस्या मटेरियल और लागत की आती है। कई बार अनुमान से ज्यादा मटेरियल पर खर्च हो जाता है। इसी बात को लेकर जबलपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक एप का बनाया है। जो न केवल सटीक मटेरियल की जानकारी देता है, बल्कि खर्च का अनुमान भी लगाया जा सकता है। प्रो. वेदांत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संस्कृति पैगवार (सिविल), यश वर्धन वर्मा (सिविल), शैलजा उपाध्याय (कंप्यूटर साइंस), साक्षी नामदेव (कंप्यूटर साइंस) ने माइक्रोसॉफ्ट इमेजिन कप में शामिल होकर इस प्रतियोगिता में देश में आठवां स्थान पाया है। उन्हें माइक्रोसॉफ्ट ने पुरस्कृत भी किया है।

माइक्रोसॉफ्ट इमेजिन कप में भारत की शीर्ष आठ टीमों में जबलपुर के छात्र

प्रो. वेदांत श्रीवास्तव माइक्रोसॉफ्ट इमेजिन कप एक वार्षिक प्रतियोगिता है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रायोजित और होस्ट किया जाता है जो दुनिया भर में छात्र डेवलपर्स को दुनिया की कुछ सबसे कठिन चुनौतियों को हल करने में मदद करने के लिए एक साथ लाता है। इसे ‘प्रौद्योगिकी का ओलंपिक’ माना जाता है, इसमें दुनिया भर के छात्र भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट इमेजिन कप में जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज से जबलपुर की टीम ने भारत के शीर्ष आठ में स्थान हासिल किया है।

टीम का नाम रखा ‘क्वार्टेट’
यह प्रोजैक्ट एक इमारत के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की मात्रा और लागत की गणना से संबंधित है। इसमें एक ऐप विकसित किया गया है जो किसी भवन के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की कुल मात्रा की गणना कर सकता है जैसे सीमेंट, रेत, ईंट, समुच्चय आदि की कुल मात्रा और यह इन सामग्रियों की कुल लागत की गणना उनकी वर्तमान कीमतों के अनुसार भी करता है। यह सटीक, कम समय लेने वाला और उपयोग में आसान है, यहां तक कि एक आम आदमी भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। कोई तकनीकी कौशल अनिवार्य नहीं है।

Published on:
03 Aug 2021 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर