कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों में अहम भूमिका निभाने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी जहरान हाशिम की मौत हो गई है। श्रीलंका पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में समन्वयक की भूमिका निभाने वाले जमात अल वतानिया के नेता की शेंग्रीला होटल में मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने उसकी मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। श्रीलंका में रविवार के दिन ईस्टर के मौके पर सिलसिलेवार धमाकों में 359 अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे। ये विस्फोट राजधानी कोलंबो के कई चर्च और पांचसितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए थे।