खास खबर

घर की जिम्मेदारी ने हौसलों को बुलंद किया – क्वीन हरीश

जैसलमेर के नर्तक हरीश कुमार लड़की के भेष में करते हैं डांस, दुनियाभर में 'क्वीन हरीश Ó के नाम से पहचाने जाते हैं, 'गंगाजल' फिल्म में किया था आइटम डांस, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी कर चुके हैं परफॉर्म
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2019, 7:30 PM IST
Queen
घर की जिम्मेदारी ने हौसलों को बुलंद किया - क्वीन हरीश

जयपुर. 'जैसलमेर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म हुआ था और बचपन में ही मां की कैंसर के कारण डेथ हो गई और इसके छह महीने बाद ही पिता की मृत्यू हो गई। इसके बाद हमारे पास घर के अलावा कुछ भी नहीं था, खाना खाने को लेकर भी मुश्किले आ गई थी। मेरी तीन बहनें थी और उनकी जिम्मेदारी भी मुझ पर आ गई। मैंने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए १२ साल की उम्र में डांस करना शुरू किया और वो भी लड़की के भेष में। इस अंदाज पर मुझे बहुत कमेंट मिलते, लोग हंसते थे, लेकिन रेतीले धोरों पर विदेशी पर्यटक खूब तालियां बजाते। लोगों के मजाक का बुरा तो लगता था, लेकिन बहनों की शक्ले हमेंशा सामने रहती। यही कारण था कि मैंने अपने हौसलों को कभी कमजोर नहीं होने दिया।Ó यह कहना है, इंटरनेशनल लेवल पर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले क्वीन हरीश का। जेकेके में परफॉर्म करने आए हरीश ने पत्रिका प्लस से एक्सक्लूसिव बात करते हुए अपने अनुभव शेयर किए।

पोस्ट ऑफिस पर काम किया, होटल में परफॉर्म किया

हरीश ने बताया कि शुरुआत में होटल में लंगा कलाकारों के साथ परफॉर्म करने लगा, यहां तक की कुछ दिन पोस्ट ऑफिस में भी काम किया। उस वक्त परिवार को संभालने की जिम्मेदारी अहम थी, एेसे में जो काम मिला, वो किया। जब डांस शुरू किया, तो पहले साल ही जर्मनी और बेल्जियम जाने का मौका मिला। हमारे यहां से १५-२० साल अनुभव वाले कलाकारों को विदेश जाने का मौका मिलता था, मुझे यह एक साल के भीतर ही मिल गया। विदेश में छह महीने बिताए, लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया, यहीं समझ आ गया कि इस काम को कभी नहीं छोडऩा है। इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्मेंस के कारण ही लोगों ने मेरा नाम क्वीन हरीश कर दिया।

एश्वर्या को आया खूब पसंद

उन्होंने बताया कि 'गंगाजलÓ में आइटम डांस करने का मौका मिला, उस वक्त मेल आइटम डांसर के रूप में पहली बार नाम लिया गया। इसके बाद कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने को मिला। हालही में ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने का मौका मिला, वहां दुनियाभर के नामचीन लोगों से सराहना मिली। वहां एश्वर्या राय को भी मेरा डांस काफी पसंद आया, उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को मुझसे मिलवाया। एश्वर्या राय चाहती थी कि हमारी कलाओं के बारे में नई जनरेशन को पता चले। हमने साथ में डांस किया और वह डांस वीडियो वायरल हो गया।

देश-विदेश के लोग डांस सीखने आते हैं

हरीश ने कहा कि डांस वर्कशॉप २००२ में काफी चर्चा में आ गया था, लेकिन जब से हमारे यहां योगा की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, तब से हमारे डांस से विदेशी लोग ज्यादा जुडऩे लगे हैं। घूमर हो या कालबेलिया डांस, इनमें योगा का जुड़ाव हमेशा से रहा है। इसलिए अब विदेशी टूरिस्ट्स किले और रेतीले धोरे देखने के अलावा हमारे डांस और म्यूजिक से भी जुडऩे आते हैं। जैसलमेर में मेरी डांस वर्कशॉप में हमेशा विदेशी लोगों की संख्या ज्यादा रहती है, यहां तक की विदेशों में भी वर्कशॉप आयोजित करने के लिए बुलाया जाता है।

Published on: