खास खबर

एमपी से धरा गया जवानों का तीसरा कातिल

Third murderer of jawans caught by MP कोटड़ी और रायला थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दो जवानों की हत्या के मामले में सरगना सुनील डूडी का एक और साथी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के हरदा जिले से गिरफ्तार किया। उसने गांव में एक साथी के यहां शरण ले रखी थी। उसे गिरफ्तार करके भीलवाड़ा लाया गया है। इस मामले में अब तक तीन जने गिरफ्तार हो चुके है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 11:37 AM IST
Third murderer of jawans caught by MP
Third murderer of jawans caught by MP

भीलवाड़ा। कोटड़ी और रायला थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दो जवानों की हत्या के मामले में सरगना सुनील डूडी का एक और साथी को पुलिस ने दबोच लिया। भीलवाड़ा पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के हरदा जिले से गिरफ्तार किया। उसने गांव में एक साथी के यहां शरण ले रखी थी। उसे गिरफ्तार करके भीलवाड़ा लाया गया है। इस मामले में अब तक तीन जने गिरफ्तार हो चुके है। शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। Third murderer of jawans caught by MP

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जोधपुर जिले के कोसोना निवासी नेताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। वारदात की रात नेताराम सरगना डूडी के साथ उसी की गाड़ी में सवार था। नेताराम के हरदा जिले के खामलाई गांव में एक मकान में छिपे होने का पता चला था। इस पर एक टीम को वहां भेजा गया। टीम ने मकान की घेराबंदी करके उसे धरदबोचा।


आरोपी को शरण देने पर एक व्यक्ति और हिरासत में लिया गया। पुलिस अब तक नेताराम के अलावा सुनील डूडी और रामदेव को गिरफ्तार कर चुकी है। दो गैंग के नौ जनों को पुलिस ने नामजद कर रखा है। राजू उर्फ फौजी और उसके एक भी सहयोगी अभी हाथ नहीं आए है।

Published on: