-डीडी भारती पर आज अंतिम एपिसोड, इसके बाद महाभारत कथा-डीडी रेट्रो और कलर्स पर जारी है महाभारत धारावाहिक -बीआर चोपड़ा ने महाभारत के 94 एपिसोड बनाए थे (94 episode of mahabharat)-इसके बाद महाभारत कथा के 45 एपिसोड अलग से बनाए गए-28 मार्च से डीडी भारती पर शुरू हुआ था प्रसारण
जयपुर. लॉकडाउन के दौरान 28 मार्च से दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर पुन: प्रसारित धारावाहिक महाभारत का आज यानी १३ मई को अंतिम एपीसोड प्रसारित किया जाएगा। पहली बार 1988 में प्रसारित इस धारावाहिक ने सफलता के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। 94 एपिसोड के धारावाहिक की अंतिम कड़ी बुधवार शाम सात दिखाई जाएगी। इसके बाद महाभारत कथा का प्रसारण होगा, हालांकि इसके बारे में डीडी भारती की ओर से औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। महाभारत कथा में महाभारत के दौरान छूट गई महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया है। भीम-हिडिंबा के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक की कथा जैसे कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को दिखाया गया है। महाभारत के 94 एपिसोड पूर्ण होने के बाद महाभारत कथा शुरू होगी। इसके अलग से 45 एपिसोड तैयार किए गए थे और ज्यादातर अभिनेता-अभिनेत्रियां भी वही थे, जो मूल महाभारत धारावाहिक में थे।
अंतिम एपिसोड में क्या था
धारावाहिक के अंतिम एपिसोड (94) में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक होगा। इसके अलावा इच्छामृत्यु के वरदान के चलते रणभूमि में वाणों की शैया पर लेटे गंगापुत्र भीष्म भी मृत्युलोक से विदा हो जाएंगे।
शूटिंग के अंतिम दिन फूट-फूट रोए कलाकार (Artists get emotional on the last day)
करीब दो वर्ष तक चली महाभारत की शूटिंग के बाद जब कलाकारों के विदा होने की वेला आई तो कई कलाकार भावुक हो गए। अर्जुन बने फिरोज खान उर्फ अर्जुन तो फफक कर रोने लगे। इसी तरह विदुर की भूमिका निभाने वाले वीरेंद्र राजदान, मुकेश खन्ना (भीष्म), नीतीश भारद्वाज (कृष्ण), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), रूपा गांगुली (द्रोपदी), गिरिजा शंकर(धृतराष्ट्र), सुरेंद्र पाल (द्रोणाचार्य), पुनीत इस्सर (दुर्योधन), गूफी पेंटल (शकुनी) और खुद निर्देशक रवि चोपड़ा भी भावुक नजर आए।
सीरियल से जुड़ी दिलचस्प जानकारी (Interesting information of mahabharat serial)
-महाभारत धारावाहिक को बनाने में कुल लागत 9 करोड़ रुपए आई थी।
-नीतीश भारद्वाज को विदुर के रोल के लिए बुलाया गया था। लेकिन रवि चोपड़ा ने उन्हें कृष्ण के लिए चुना।
-द्रोपदी के लिए छह कलाकारों का ऑडिशन हुआ, जिसमें जूही चावला भी थीं। लेकिन फिल्म के कारण उन्होंने इस भूमिका को छोड़ दिया और आखिर रूपा गांगुली को चुना गया।
-गोविंदा और चंकी पांडे ने अभिमन्यु के किरदार के लिए ऑडिशन के लिए हस्ताक्षर किए थे। लेकिन फिल्म मिलने के कारण उन्होंने इसे छोड़ दिया और मयूर को यह भूमिका मिली।