चूरू

Water Crisis : जस्थान के इस गांव में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

लम्बे समय से पेयजल के जूझ रहे ग्रामवासियों ने एक बार फिर जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है। बाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय एवं विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

2 min read
Mar 28, 2026
फोटो: एएनआई


चूरू. जिले की ग्राम पंचायत चरला के गांव बाड़ा में पेयजल समस्या ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। गांव के लोगों को तो क्या पशुओं के लिए पानी नहीं है, गांव की सूखी पड़ी 8 खेळियों पर मंडारते पशु अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। लम्बे समय से पेयजल के जूझ रहे ग्रामवासियों ने एक बार फिर जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है। बाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय एवं विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। पिछले लगभग दो माह से पूर्णतः बंद है। जिससे पीने के पानी के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं हो रही प्रभावी कार्रवाई

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रामीणों के संज्ञान में यह भी आया है कि सारोठिया से बाड़ा ग्राम के बीच दर्जनों अवैध जल कनेक्शन संचालित हो रहे हैं। जिससे कारण बाड़ा ग्राम तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। राज्य सरकार ने अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

टैंकरों से खरीदना पड़ रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया गांव के ठाकुरजी के मंदिर के पास, नानूराम तेतरवाल के घर के सामने, राजपूतों, ठोलिया, स्वामी, चारण समाज के घरों के आसपास तथा नायकों के मोहल्ले में लिखमाराम जाट के घर के सामने की गलियों में लम्बे समय से पानी बिल्कुल नहीं पहुंचा है। यहां के लोग मजबूरीवश टैंकरों से पानी खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5-10 दिनों में कभी-कभार आपूर्ति होती है। कम प्रेशर के कारण ग्रामीण केवल एक-दो बर्तन ही भर पाते हैं। इसके अतिरिक्त, गांव में पशुधन के लिए बनी आठ खेलियां भी गत वर्ष टैंकर आपूर्ति बंद होने के बाद लंबे समय से सूखी पड़ी हैं, जिससे पशुधन के लिए भी गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है।

ग्राम जल एवं स्वास्थ्य समिति के पेमाराम तेतरवाल, रेवतदान चारण, कालूराम नायक, बजरंग नायक, दुर्गादास स्वामी, धन्नाराम नायक, लक्ष्मणसिंह तथा भागीरथ स्वामी आदि ग्रामवासियों ने जिला कलक्टर, अधीक्षण अभियंता चूरू तथा सुजानगढ़ अतिरिक्त कलक्टर सहित अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में माध्यम से ग्राम बाड़ा की पेयजल समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने, अवैध जल कनेक्शनों की जांच कर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाने, 1 अप्रेल से गांव बाड़ा में प्रतिदिन कम से कम 4 पानी के टैंकरों की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Published on:
28 Mar 2026 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर