26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE : पांचवी में टॉप टेन में रहा चूरू जिला : आठवीं परीक्षा में राज्य में 13 वें स्थान पर

चूरू के बागला बालिका स्कूल की छात्राओं का कहना था कि इस बार समय पर परीक्षा परिणाम आना सुखद रहा। छात्राओं का कहना था कि परीक्षा समय पर हुई और परिणाम भी त्वरित आया जिससे उन्हें अगली कक्षाओं में एक अप्रेल से ही प्रवेश मिल जाने से अध्ययन करने में समय मिल जाएगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Board 5th and 8th class failed students will get another chance Re-examination will be held in 45 days

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

चूरू. प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं परीक्षा परिणाम में चूरू जिला टॉप टेन पर रहा और प्राथमिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिला 13 वां स्थान रहा। जिले में 5वीं का 98.42 तथा 8वीं का परीक्षा परिणाम 96.49 प्रतिशत रहा।

8वीं में बालिकाएं रही आगे
जिले में 8वीं बोर्ड परीक्षा (RBSE 8th Board Exam 2026) में कुल 39 हजार 406 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें परीक्षा में शामिल हुए 20 हजार 438 छात्रों में 19 हजार 874 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा देने वाली 18 हजार 968 छात्राओं में 18 हजार 629 उत्तीर्ण रहीं। इनमें 9062 विद्यार्थियों को ग्रेड ए मिली। 21 हजार 121 विद्यार्थी बी ग्रेड तथा 8 हजार 299 विद्यार्थियों को डी ग्रेड मिली। इसके अलावा 41 की डी और 883 विद्यार्थियों की ई ग्रेड रहे। पूरक परीक्षा योग्य 883 विद्यार्थी रहे। इनमें 544 छात्र और 339 छात्राओं को पूरक परीक्षा देनी होगी। हालांकि पिछले 2025 शिक्षा सत्र में 8वीं का परीक्षा परिणाम 97.98 प्रतिशत रहा था लेकिन इस बार परीक्षा परिणाम 96.49 रहा। राज्य स्तरीय रेंक में चूरू जिला 13वें स्थान पर रहा।

पांचवी में 8वीं रैंक पर रहा चूरू
प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत के अनुसार पांचवी बोर्ड परीक्षा (RBSE 5th Board Exam 2026) में कुल 41 हजार 281 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। राज्य के टॉप टेन में 8वीं रैंक पर रहे चूरू जिले में 20 हजार 985 छात्र तथा 19 हजार 643 छात्राओं की ओर से दी गई परीक्षा में ग्रेड ए पर 16 हजार 392 तथा ग्रेड बी 20 हजार 980 विद्यार्थियों को मिली। इसके अलावा ग्रेड सी 3240, डी में 16 तथा ई ग्रेट में 653 विद्यार्थी रहे।

समय पर परीक्षा परिणाम का आना सुखद
चूरू के बागला बालिका स्कूल की छात्राओं का कहना था कि इस बार समय पर परीक्षा परिणाम आना सुखद रहा। छात्राओं का कहना था कि परीक्षा समय पर हुई और परिणाम भी त्वरित आया जिससे उन्हें अगली कक्षाओं में एक अप्रेल से ही प्रवेश मिल जाने से अध्ययन करने में समय मिल जाएगा। स्कूल के पास ही खड़े विद्यार्थियों का कहना था कि प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक की परीक्षाओं न केवल समय अनुसार बल्कि अच्छे मौसम हुई और परिणाम भी जल्दी आया जो एक सकारात्मक पहल है।