खास खबर

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।

हारना मेरी फितरत में,नही था

less than 1 minute read

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।
जो आपके लिए जलता रहा ।।

हारना मेरी फितरत में,
नही था ,
रात भर अंधेरों से ,
मैं अकेला लड़ता रहा ।

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।
जो आपके लिए जलता रहा ।।

सो सके तसल्ली से,
सारा जमाना ,
हौंसले और बहादूरी से,
मैं अकेला जलता रहा ।।

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।
जो आपके लिए जलता रहा ।।

निष्ठुर हवाओं के ,
बेरहम थपेड़ों से ,
कर-कर संघर्ष ,
मैं अकेला चलता रहा ।

मिलेंगें सुबह नये-नये ,
पुरस्कार मुझे ,
सो रात-रात भर
नये-नये ख्वाब बुनता रहा ।।

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।
जो आपके लिए जलता रहा ।।

जिसे आप फेंक रहे है,
कूड़े के ढ़ेर पर ,
जो आपकी खातिर ,
खिलता मचलता रहा ।

शायद यही थी किस्मत,
यही ईनाम भी ,
हर बार हर दीपक को ,
अन्त यही मिलता रहा ।।

हां, मैं वहीं दीपक हूं ।
जो आपके लिए जल ता रहा ।।

Published on:
26 Oct 2022 06:59 pm
Also Read
View All