खेल

Ranji Trophy: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से बैकफुट पर महाराष्ट्र, 150 रन के भीतर गंवाए 8 विकेट

Mohammed Shami: बंगाल और महाराष्ट्र के बीच ईडन गार्डन्स में रणजी ट्रॉफी का ग्रुप-सी एलीट मुकाबला खेला जा रहा है। बंगाल की पहली पारी के 143 रन के स्कोर के जवाब में दूसरे दिन महाराष्ट्र ने 8 विकेट पर 150 रन बना लिए थे। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 1:46 PM IST
Ranji Trophy
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी। (Photo- X/@cricbuzz)

Maharashtra vs Bengal: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल और महाराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल मिला-जुला रहा। महाराष्ट्र की टीम मंगलवार को पहले दिन के स्कोर 21/2 से आगे खेलने उतरी। हालांकि, बंगाल के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महाराष्ट्र के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। नतीजतन, लंच से पहले ही महाराष्ट्र ने 102 रन के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए। हालांकि, तनय सांघवी और राजवर्धन हैंगरगेकर ने आठवें विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की।

खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए थे। क्रीज पर तनय सांघवी और हितेश वालुंज टिके हुए थे। इस तरह महाराष्ट्र ने बंगाल पर 9 रन की बढ़त बना ली थी।

मोहम्मद शमी ने झटके 3 विकेट

मोहम्मद शमी की अगुवाई में बंगाल के गेंदबाजों ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के चलते महाराष्ट्र पर दबाव बना। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि मोहम्मद कैफ और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, सूरज जायसवाल को एक सफलता मिली।

अभिषेक पोरेल के अर्धशतक से बंगाल ने पहली इनिंग में बनाए थे 143 रन

बंगाल ने विकेट-कीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के अर्धशतक से पहली इनिंग में 143 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 54 रन बनाए थे। उनके अलावा बंगाल के लिए प्रदीप्ता प्रमाणिक ने 31 रन, सुदीप घरामी ने 19 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 10 रनों का योगदान दिया है। बंगाल की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके छब बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। महाराष्ट्र की ओर से प्रदीप ढाडे और तनय सांघवी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि राजवर्धन हैंगरगेकर और सिद्धेश वीर ने 2-2 सफलता अर्जित की।

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में चटकाए हैं कुल 13 विकेट

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मौजूद रणजी सीजन में मोहम्मद शमी अब तक 3 मैच की 5 इनिंग में कुल 13 विकेट चटका चुके हैं।

Updated on:
3 Nov 2026, 1:46 PM IST
Published on: