खेल

FIFA World Cup 2026: लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना ने केप वर्डे को हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Argentina vs Verde: अर्जेंटीना ने केप वर्डे को हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में लियोनल मेसी ने नया रिकॉर्ड बना लिया।
2 min read
Jul 04, 2026
Lionel Messi celebrating goal
गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए मेसी (फोटो- IANS)

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Verde: फीफा वर्ल्डकप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अर्जेंटीना ने शनिवार सुबह केप वर्डे को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में लियोनल मेसी ने मैच का पहला गोल किया। इसके बाद वर्डे की ओर से डारियो डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल कर बराबरी हासिल की। 90 मिनट तक दोनों टीमों ने खूब प्रयास किया, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका।

मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड

92वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया, लेकिन फिर रूपेश कैब्रेल ने 103वें मिनट में गोल कर एक बार फिर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट के जरिए खत्म होगा, लेकिन 111वें मिनट में ओन गोल की वजह से वर्डे को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मुकाबले में मेसी ने इतिहास रच दिया और वह सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्डकप के मैच खेलने वाले खिलाड़ी हो गए।

लियोनल मेसी फीफा वर्ल्ड कप में 30 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वर्डे के खिलाफ मेसी का यह वर्ल्ड कप का 30वां मैच था और इस मुकाबले में उन्होंने पहला गोल भी किया। इस टूर्नामेंट में अब तक सात गोल कर चुके मेसी ने 2006 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। वह लगातार 8 मुकाबलों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मेसी से पीछे दुनिया के दिग्गज

उनसे पीछे क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में 26 मैच खेले हैं और वह भी 2006 से लगातार इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले जर्मनी के लोथर मट्ठाउस ने 25 मुकाबले खेले थे, जबकि जर्मनी के ही मिरोस्लाव क्लोज ने 2002 से 2014 तक फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। क्लोज के नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड था, जो अब लियोनेल मेसी के नाम हो चुका है।

अब राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा। अगर अर्जेंटीना यह मुकाबला जीतती है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना कोलंबिया या स्विट्जरलैंड से हो सकता है। आपको बता दें कि मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया था, जबकि अर्जेंटीना ने अपना मुकाबला जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Updated on:
04 Jul 2026 07:29 am
Published on:
04 Jul 2026 07:27 am
Also Read
View All
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, इतिहास रचते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा