खेल

IPL Mega Auction 2025: कागिसो रबाडा को गुजरात टाइंस ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा

पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे कासिगो रबाडा को इस साल की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था।

less than 1 minute read

IPL Mega Auction 2025: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा नीलामी में कागिसो रबाडा को गुजरात टाइटन्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ लंबी बोली जंग के बाद गुजरात टाइटन्स टाइटन्स ने बोली जीती।

पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे रबाडा को इस साल की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था। किंग्स ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया, जिससे टाइटन्स के लिए रबाडा का साइन सुनिश्चित हो गया।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने अपना आईपीएल सफर दिल्ली कैपिटल्स के साथ शुरू किया और 2017 से 2021 तक इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। रबाडा ने आईपीएल में 80 मैचों में 117 विकेट लिए हैं। 29 वर्षीय रबाडा टी20 में अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्होंने 211 मैच खेले हैं और इस प्रारूप में 264 विकेट लिए हैं।

Published on:
24 Nov 2024 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर