खेल

Asian Champions Trophy 2024: इस खिलाड़ी ने तोड़ी “चीन की दीवार”, भारत पांचवीं बार चैंपियन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पहले तीन क्वार्टर में चीन से कड़ी चुनौती मिली। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम को सफलता चौथे क्वार्टर में मिली।

less than 1 minute read
indian men's hockey team

हुलुनबुइर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान चीन को 1-0 से हराया और अपने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब का बचाव किया। पेरिस ओलंपिक 2024 कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रतियोगिता में यह पांचवां खिताब है।

चीन से मिली कड़ी चुनौती

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पहले तीन क्वार्टर में चीन से कड़ी चुनौती मिली। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम को सफलता चौथे क्वार्टर में मिली। कप्तान हरमनप्रीत के शानदार पास पर गोल पोस्ट के बेहद नजदीक मौजूद रहे जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में गोल दागा और टीम को चैंपियन बना दिया। 

भारत सबसे सफल टीम 

भारत ने इससे पहले साल 2023 में मलेशिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांच खिताब के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है। इसके बाद पाकिस्तान तीन खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत टूर्नामेंट में 2023 के अलावा 2011, 2016 और 2021 में चैंपियन रह चुका है, जबकि बारिश की वजह से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 का खिताब भारत और पाकिस्तान के बीच साझा किया गया था। 

Updated on:
17 Sept 2024 07:36 pm
Published on:
17 Sept 2024 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर