खेल

IPL 2024: Mumbai Indians भी प्लेऑफ से बाहर? हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल

Indian Premier League 2024 में Mumbai Indians ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कम से कम 5 मैच और जीतने होंगे और सिर्फ 6 मैच बचे हैं।

2 min read

Mumbai Indians Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमों ने अपना अपना आधा सफर तय कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टॉप 4 में बरकरार हैं, तो 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अब तक 8 में से सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल हो पाई है और अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम एक टीम को 8 मैच जीतने होंगे। मुंबई ने 8 मैच खेल लिए हैं और बचे हुए 6 मैचों में उन्हें 5 मैच जीतने होंगे।

MI हार चुकी है 8 में से 5 मैच

इस सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद मुंबई अपने दोनों मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर मुंबई इंडियंस ने ये दिखाने की कोशिश की कि यह टीम अपने लय में लौट चुकी है लेकिन चेन्नई ने उन्हें हराकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धूंधली हो गई हैं। अब मुंबई को लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो-दो मैच तो दिल्ली कैपिटल्स, सनराइडर्स हैदराबाद के साथ एक एक मैच खेलने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के आंकड़े शानदार हैं, तो इस टीम के खिलाफ पलटन को जीत आसानी से मिल सकती है। सनराइजर्स, नाइट राइडर्स और लखनऊ के खिलाफ मुंबई को चुनौती मिल सकती है।

IPL 2024 Playoffs में पहुंचना MI के लिए मुश्किल

अब तक जैसा सीजन रहा है, वैसा ही रहा और कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो मुंबई इंडियंस इस बार प्लेऑफ से बाहर नजर आ रही है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 सबसे बड़ी दावेदारों में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। पंजाब और दिल्ली भी बाहर होने के कगार पर ही खड़ी हैं।

Also Read
View All

अगली खबर