17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027: आईपीएल में बड़ी ट्रेड डील, राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे मोहम्मद शमी, सैम करन पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड। मोहम्मद शमी और एम. सिद्धार्थ लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जबकि सैम करन RR से LSG पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 17 Nov 2026, 3:55 PM IST

IPL 2027

इंडियन प्रीमियर लीग। (Photo- IPL)

आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील हुई है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड किया गया है।

मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले 10 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब वह 8 करोड़ रुपए की संशोधित कीमत पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। शमी अपने शानदार गेंदबाजी कौशल और विकेट लेने की क्षमता से राजस्थान की गेंदबाजी को मजबूती देंगे। उन्होंने अब तक IPL के 132 मैचों में कुल 145 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं, अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार नियंत्रण के लिए पहचाने जाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। उन्हें उनकी मौजूदा फीस 75 लाख रुपए में ट्रेड किया गया है।

दूसरी ओर, ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे। उन्हें उनकी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपए में ट्रेड किया गया है।

सैम करन ने अपने IPL करियर में अब तक 59 विकेट लेने के साथ 997 रन बनाए हैं। अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए मशहूर करन लखनऊ की टीम को अतिरिक्त मजबूती और संतुलन प्रदान करेंगे।

खबर अपडेट हो रही है..