खेल

Kho Kho World Cup 2025 Schedule: पाकिस्तान ने वर्ल्डकप खेलने से किया मना, भारत का मुकाबला अब इस पड़ोसी देश से

Kho Kho World Cup 2025 Schedule: पाकिस्तान की महिला और पुरुष टीम के इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर मचे बवाल के कारण खो खो टीम ने भी भारत में खेलने से मना कर दिया।

2 min read

Kho Kho World Cup 2025 Schedule: खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को भारत और नेपाल के बीच इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मुकाबले से सांय 7 बजे से होगी। खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया कि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सांय 7 बजे और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सांय 8.15 बजे इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे। पुरुष और महिला टीमों को चार चार वर्गों में बांटा गया है। पुरुष वर्ग की टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत नेपाल, पेरू, ब्राज़ील और भूटान को ग्रुप ए में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका ,घाना ,अर्जेंटीना ,नीदरलैंड और ईरान को ग्रुप बी में रखा गया है। बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या को ग्रुप डी में रखा गया है ।

खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया कि महिला वर्ग में भारत ,ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को ग्रुप ए में रखा गया है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ,केन्या ,यूगांडा और नीदरलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। नेपाल, भूटान ,श्रीलंका, जर्मनी और बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड,पोलैंड, पेरू और इंडोनेशिया को ग्रुप डी में रखा गया है। सुधांशु मित्तल ने बताया कि इस वर्ल्ड कप में महिला और पुरुष वर्ग में 20 देश कुल 90 मैच खेलेंगे। पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल 17 जनवरी को 16 टीमों के बीच होगा जबकि पुरुष और महिला वर्ग में सेमीफाइनल 18 जनवरी को 8 टीमों के बीच होगा। पुरुष और महिला वर्ग में फाइनल 19 जनवरी को 4 टीमों के बीच होगा।

खो खो वर्ल्डकप 2025 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले

  • 13 जनवरी: (मेंस) भारत बनाम नेपाल14 जनवरी: (मेंस) साउथ अफ्रीका बनाम घाना
  • 14 जनवरी: (वूमेंस) ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 14 जनवरी: (मेंस) पेरू बनाम भूटान
  • 14 जनवरी: (वूमेंस) पोलैंड बनाम इंडोनेशिया
  • 14 जनवरी: (मेंस) मलेशिया बनाम केन्या14 जनवरी: (वूमेंस) साउथ अफ्रीका और पेरू14 जनवरी: (वूमेंस) भारत बनाम साउथ कोरिया14 जनवरी: (मेंस) भारत बनाम ब्राज़ील15 जनवरी: (वूमेंस) ऑस्ट्रेलिया बनाम युगांडा15 जनवरी: (वूमेंस) नेपाल बनाम ब्राज़ील15 जनवरी: (वूमेंस) न्यूजीलैंड बनाम पेरू15 जनवरी: (मेंस) इंग्लैंड बनाम मलेशिया15 जनवरी: (वूमेंस) साउथ अफ्रीका बनाम पोलैंड15 जनवरी: (वूमेंस) ऑस्ट्रेलिया बनाम केन्या15 जनवरी: (वूमेंस) भारत बनाम ईरान15 जनवरी: (मेंस) भारत बनाम पेरू16 जनवरी: (मेंस) नेपाल बनाम भूटान16 जनवरी: (वूमेंस) न्यूजीलैंड बनाम इंडोनेशिया16 जनवरी: (मेंस) जर्मनी बनाम केन्या16 जनवरी: (वूमेंस) श्रीलंका बनाम जर्मनी16 जनवरी: (मेंस) साउथ कोरिया बनाम अमेरिका16 जनवरी: (वूमेंस) नेपाल और बांग्लादेश16 जनवरी: (मेंस) बांग्लादेश और पोलैंड16 जनवरी: (वूमेंस) भारत और मलेशिया16 जनवरी: (मेंस) भारत और भूटान
Published on:
31 Dec 2024 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर