22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Team India 2025 Full Schedule: टीम इंडिया के 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, चैंपियंस ट्रॉफी-एशिया कप के अलावा इन टीमों से मुकाबला

Team India 2025 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से करेगी और साल के आखिरी में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 31 Dec 2024, 3:37 PM IST

Team India 2025 Full Schedule

Team India 2025 Full Schedule: साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला जुला रहा। इस साल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप का खिताब हमने जीता तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार घर में टेस्ट सीरीज हार गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई। अब क्रिकेट फैंस की निगाहें नए साल पर टिकी और नए साल की शुरुआत भी पुरानी सीरीज से होगी। भारतीय टीम सिडनी में 3 जनवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेलेगी। साल का अंत टीम इंडिया टी20 मैच के साथ करेगी।

जनवरी-फरवरी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ अपने घर में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना होगी। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो दुबई में ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर आईपीएल में अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। 14 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी, जिसका फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।

जून में भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया को नया कप्तान मिल सकता है। रोहित शर्मा, जड़ेजा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। अगस्त में बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया को जाना है, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आएगी। अक्टूबर में एशिया कप की मेजबानी भी भारत करेगा और पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जा सकते हैं। एशिया कप के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जाएगी। साल के आखिर में साउथ अफ्रीका की टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी।

2025 के टीम इंडिया के निर्धारित कार्यक्रम

  • जनवरी 2025- ऑस्ट्रेलिया दौरा, सिडनी में आखिरी टेस्ट।
  • जनवरी-फरवरी- 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी।
  • फरवरी-मार्च 2025- चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • जून-अगस्त 2025- इंग्लैंड का दौरा, 5 टेस्ट की सीरीज।
  • अगस्त 2025- 3 वनडे और 3 टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा।
  • अक्टूबर 2025- 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी।
  • अक्टूबर 2025- एशिया कप टी20 (मेजबानी)
  • अक्टूबर-नवंबर 2025- 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा।
  • नवंबर-दिसंबर 2025- 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा संन्यास नहीं ले रहे तो खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखें, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान