
Rohit Sharma
Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई कयास लगा रहा है कि अब रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इससे पहले भी वह कई बार फ्लॉप रहे, लेकिन आवाजें कभी इतनी तेज नहीं उठीं। जब से उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तानी संभाली है, तब से भारतीय टीम कोई मैच नहीं जीत सकी है। सबसे बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा ने पिछले तीन टेस्ट की अपनी पांच पारियों में महज 6.20 के औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रोहित शर्मा संन्यास नहीं ले रहे हैं तो टीम हित के लिए खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखें।
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि किसी भी कप्तान ने ऐसा कभी नहीं किया कि खुद को बाहर रखा हो। रिटायरमेंट रोहित शर्मा का निजी फैसला है, लेकिन उनका चयन सेलेक्टर्स पर निर्भर करता है। वे दौरे के बीच में ये फैसला नहीं लेना चाहते, इसलिए अब फैसला रोहित शर्मा के हाथ में है। टीम के हित में, क्या वह बाहर बैठेंगे? रिटायरमेंट के लिए नहीं कह रहा, लेकिन खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखें। टीम को बताएं, मैं अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा हूं या योगदान देने में सक्षम नहीं हूं।
आकाश चोपड़ा को लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा स्वार्थी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे शुरुआत में उन्होंने सभी को बताया कि केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, लेकिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में उन्होंने राहुल को हटा दिया और शुभमन गिल को बाहर कर दिया। ऐसा क्यों? खुद फिर से बतौर ओपनर उतरने के लिए। रोहित ने खुद को अपनी टीम से ऊपर रखा।
उन्होंने कहा कि वह पहले पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं आ सकता; केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। आप तय कर सकते हैं कि आप क्या कर सकते हैं, लेकिन ये नहीं कि दूसरा क्या कर सकता है? जब राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया तो रोहित ने सोचा उसे फिर से नीचे लाना गलत होगा। उसे पिंक बॉल टेस्ट और गाबा में ओपन करने दो। वह नंबर 6 पर खेले, लेकिन रन नहीं बना सके और फिर एमसीजी ओपनिंग में वापस आ गए।
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि कप्तान के रूप में पहली बार, उन्होंने अपने हित में फैसला लिया। जब राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा कर रहे थे तो उन्हें नीचे लाना टीम के हित में नहीं हो सकता। शुभमन गिल नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और 2024 में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने इस साल (वानखेड़े) कुछ कठिन पारियां खेली हैं और एडिलेड में अच्छा प्रदर्शन किया है। सिर्फ तीन खराब पारियां और उन्हें बाहर कर दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रोहित अपने करियर में पहली बार कप्तान के रूप में खुद के बारे में सोच रहे थे।
Updated on:
31 Dec 2024, 11:19 AM IST
Published on:
31 Dec 2024, 11:19 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.