22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेंटलमैन्स गेम में ट्रैविस हेड की ‘गंदी बात’ पर भड़के सिद्धू, बोले- ऐसी कड़ी सजा दो, जो पीढ़ियां याद रखें

Navjot Singh Sidhu on Travis Head Dirty Celebration: बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के आखिरी दिन ऋषभ पंत का विकेट लेकर ट्रैविस हेड ने बेहद गंदी हरकत करते हुए जश्‍न मनाया था। जिसे देख पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस हरकत के लिए हेड को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जो पीढि़यां याद रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2025, 12:41 PM IST

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu (Photo-ANI)

Navjot Singh Sidhu on Travis Head Dirty Celebration: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के आखिरी दिन पहले दो सेशन के बाद टीम इंडिया तीन विकेट गंवाकर ड्रॉ की ओर मजबूती से बढ़ रही थी। यशस्‍वी जायसवाल और ऋषभ पंत मजबूती के साथ क्रीज पर जमे हुए थे। तीसरे सेशन में ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस पार्ट टाइम गेंदबाज ट्रैविस हेड को मोर्चे पर लाए और उन्‍होंने ऋषभ पंत का विकेट निकाल दिया। ये ही विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था। इसके बाद टीम इंडिया में तू चल मैं आया की स्थिति बन गई और मेजबान टीम ने ये मुकाबला 184 रनों से जीत लिया। लेकिन, ट्रैविस हेड ने पंत का विकेट लेने के बाद जश्‍न मनाने के लिए जिस तरह की हरकत की, उसे सभी लोग गंदा बता रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तो इसके लिए हेड को ऐसी कड़ी सजा देने की मांग कर दी, जो पीढि़यां याद रखें।

ट्रेविस हेड ने किया अश्लील इशारा?

दरअसल, ऋषभ पंत 28.85 के स्ट्राइक रेट से सब्र के साथ खेल रहे थे। इसी बीच 59वां ओवर लेकर आए ट्रैविस हेड की चौथी गेंद पर पंत खुद पर काबू नहीं रख सके और छक्‍का मारने के चक्‍कर में मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट हो गए। जैसे ही मार्श ने कैच लिया तो हेड ने विकेट का जश्‍न मनाने के लिए अश्लीलता की सारी हदें पार करते बेहद ही 'अभद्र' इशारा किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। भारतीय फैंस इसे अश्‍लील बता रहे हैं तो ऑस्‍ट्रेलियन इस पर कुछ अलग ही थ्‍योरी गढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सिडनी में भारत की प्‍लेइंग XI में होगा बड़ा फेरबदल, इस स्पिन ऑलराउंडर को मिल सकता है डेब्‍यू का मौका

नवजोत सिंह सिद्धू बोले-  जेंटलमैन्स गेम के लिए ठीक नहीं

ट्रैविस हेड के गंदे जश्‍न पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बॉक्सिंग डे टस्ट के दौरान ट्रैविस हेड का गंदा व्यवहार जेंटलमैन्स गेम के लिए ठीक नहीं है। ये सबसे खराब उदाहरण है, जब बच्चे, युवा, महिलाएं और बूढ़े मैच देख रहे हों... इस कटु आचरण ने किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के राष्ट्र को अपमानित किया है।

ट्रैविस हेड को ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवारक के रूप में काम करे, ताकि कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके!

कमिंस की थ्‍योरी नहीं उतर रही गले

ट्रैविस हेड के इस जश्‍न को लेकर अलग-अलग रिऐक्शन देखने को मिल रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर, कमेंटेटर और फैंस इसे गंदा करार दे रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, मीडिया और बोर्ड को इसमें कुछ भी गंदा नजर नहीं आ रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर के बाद कमिंस ने समझाने का प्रयास किया कि हेड ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में एक टेस्ट मैच में 4 विकेट चटकाए थे। उस दौरान उंगली में परेशानी होने पर उन्होंने उसे बर्फ से भरे एक गिलास में डाला था। पंत का विकेट लेने के बाद उन्होंने वैसा ही रिक्रिएट किया। हालांकि, कमिंस की ये थ्‍योरी भारतीय फैंस के गले नहीं उतर रही है।