खेल

केएल राहुल छोड़ेंगे लखनऊ सुपरजांयट्स का साथ? संजीव गोयनका से विवाद के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला

KL Rahul-Sanjiv Goenka Controversy: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजांयट्स को मिली शर्मनाक हार के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने मैदान पर ही टीम के कप्तान केएल राहुल को लताड़ दिया।

2 min read

Sanjiv Goenka and KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League) में बुधवार को जो कुछ भी हुआ, वह आईपीएल के इतिहास में आज तक नहीं देखने को मिला था। लखनऊ सुपरजांयट्स (Lucknow Supergiants) के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने टीम की शर्मनाक हार के बाद मैदान पर ही केएल राहुल (KL Rahul) को खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया। हालांकि ये पता नहीं चला है कि वह क्या कह रहे थे लेकिन उनके हाव भाव से ऐसा लग रहा है, जैसे वह केएल राहुल की कप्तानी से काफी निराश हैं। आपको बता दें कि राहुल ने ही पिछले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है और इस बार भी उनकी उम्मीद बरकरार है।

लेकिन इस सीजन के बाद शायद केएल राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स का साथ छोड़ दें। राहुल एक बेहतरीन क्रिकेटर के साथ अच्छे कप्तान भी हैं। उनके जैसे खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजी लाइन लगा सकती हैं। यही नहीं वह किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं। इस तरह के बेहतरीन खिलाड़ी के साथ संजीव गोयनका का बर्ताव, फैंस को हजम नहीं हो रहा है और वह लखनऊ टीम के मालिक से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

इससे पहले पंजाब किंग्स की कर चुके हैं कप्तानी

आपको बता दें कि केएल राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स की भी कप्तानी कर चुके हैं। 2021 में जब दो नई टीमें आईपीएल में शामिल हुईं तो राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स का कप्तान बनाया गया और उन्होंने अब तक खेले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। लखनऊ के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं और बचे हुए दोनों मैच जीतकर वे प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रख सकते हैं। हालांकि दिल्ली और चेन्नई भी रेस में शामिल हैं और हैदराबाद का दावा भी मजबूत है।

Updated on:
09 May 2024 05:10 pm
Published on:
09 May 2024 04:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर