खेल

MS Dhoni Birthday: 45 के हुए एमएस धोनी, वो बड़े रिकॉर्ड जो तोड़ना लगभग नामुमकिन, जयपुर से खास कनेक्शन

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई, 2026 को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
MS Dhoni
MS Dhoni: (Photo: IANS)

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई, 2026 को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘कैप्टन कूल’ और ‘माही’ के नाम से करोड़ों दिलों की धड़कन बने धोनी की फैन फोलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी उनका जन्मदिन आता है, सोशल मीडिया पर दिनभर वो ही छाहे रहते हैं। आज भी धोनी का जन्मदिन सुबह से हो टॉप ट्रेंडिंग पर बना हुआ है।

एमएस धोनी के चाहने वाले अलग-अलग तरह से इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं क्रिकेट की नामी शख्सियतें और दुनिया भर में बसे फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया X पर #HappyBirthdayDhoni ट्रेंड कर रहा है, जहां कोई धोनी की यादगार पारियों को याद कर रहा है, तो कोई माही के करियर के खास लम्हों के फोटो-वीडियो शेयर कर रहा है।

धोनी ने भले ही 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 15 साल के करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे अनोखे कारनामे किए, जिसके आसपास भी पहुंचना किसी युवा खिलाड़ी का सपना होगा। वहीं क्रिकेट की नामी शख्सियतें और दुनिया भर में बसे फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

जयपुर से है खास कनेक्शन

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जयपुर से खास कनेक्शन रहा है। जब भी उनका जन्मदिन आता है तो उनकी सवाई मानसिंह स्टेडियम मैदान पर खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी हर किसी के जेहन में ताजा हो उठती हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली 183 रन की शानदार पारी को आज भी उनके फैन्स याद कर रहे हैं।

दरअसल, साल 2005 के दौरान जयपुर में खेली गई उनकी नाबाद 183 रन की पारी के बाद से ही वे करोड़ों दिलों की धड़कन बन गए थे। धोनी की कमाल की पारी ने दिखा दिया था कि वे भारतीय क्रिकेट टीम का नायाब हीरा बनकर उभरेंगे। और जैसा अंदाजा लगाया गया था वैसा ही हुआ। जयपुर की शानदार पारी ने उन्हें रातों-रात आम से ख़ास क्रिकेटर बना दिया। धोनी ने भी इस पारी के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक बेहतरीन पारियों की बदौलत वे भारतीय टीम का ‘बेजोड़’ हिस्सा बन गए।

आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान

महेन्द्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती। वर्ष 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड जीता। इसके बाद वर्ष 2011 में उनकी कप्तानी ने भारत ने वनडे विश्व कप में भी जीत हासिल की। वहीं, वर्ष 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ही जीता।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड

एमएस धोनी बेहमरीन बल्लेबाज होने के साथ कमाल के विकेटकीपर भी हैं। उनकी स्टपिंग के सभी लोग कायल हैं। वह इतनी तेज गति से स्टंपिंग करते हैं कि बल्लेबाज को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

वनडे में सबसे ज्यादा बार रहे नॉटआउट

धोनी ने वनडे फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा बार नाबाद पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड है। वह अपने वनडे कॅरियर में 84 बार नॉट आउट रहे। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलाक हैं। पोलाक 72 बार नाबाद रहे।

Updated on:
07 Jul 2026 06:45 am
Published on:
07 Jul 2026 06:42 am