29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / On This Day: 150 की रफ्तार, 236 टेस्ट विकेट… आज ही के दिन जवागल श्रीनाथ ने संभाली थी भारतीय पेस अटैक की कमान

On This Day: 150 की रफ्तार, 236 टेस्ट विकेट… आज ही के दिन जवागल श्रीनाथ ने संभाली थी भारतीय पेस अटैक की कमान

On This Day (29 November): 19 दिसंबर का दिन क्रिकेट के इतिहास में खास है, क्‍योंकि इसी दिन साढ़े तीन दशक पहले करीब 150 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले दिग्‍गज जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। आइये आज आपको उनके कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:18 AM IST

On This Day (29 November), javagal srinath,

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

On This Day (29 November): भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के लिए आज 29 नवंबर का दिन बेहद खास है। यह वही तारीख है, जब पूर्व दिग्‍गज जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए अपना अंतरराष्‍ट्रीय टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उस दौर में करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों से बड़े से बड़ा बल्‍लेबाज घबराता था। अपने करीब 11 साल लंबे टेस्‍ट करियर में सवा 200 से ज्‍यादा विकेट और 1000 विकेट लेने वाले श्रीनाथ ने यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आइये आज हम आपको उनके कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

सचिन-कपिल जैसे दिग्‍गजों के बीच किया था टेस्‍ट डेब्‍यू

जवागल श्रीनाथ ने अपना टेस्‍ट डेब्‍यू ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में किया था। उस दौरान कपिल देव, मनोज प्रभाकर, सचिन तेंदुलकर, संजय मांजरेकर, क्रिस श्रीकांत, रवि शास्‍त्री, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन किरण मोरे और वेंकटपति राजू भारत की टेस्‍ट टीम में शामिल थे। उस मुकाबले में भारत को भले ही 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन श्रीनाथ ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी में तीन विकेट लेकर सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा था, जिसके बाद वह लगातार 11 साल तक भारत के लिए टेस्‍ट क्रिकेट खेले। उन्‍होंने अपना आखिरी टेस्‍ट कोलकाता के ईडेन गार्डंस में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 30 अक्‍टूबर से 3 नवंबर के बीच 2002 में खेला था।

टेस्ट में हारने वाली टीम के लिए दूसरे सबसे अच्छे आंकड़े

टेस्ट में हारने वाली टीम के लिए सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े के मामले में दिसंबर 2021 से पहले जवागल श्रीनाथ टॉप रहे। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ 16 फरवरी 1999 को खेले गए टेस्‍ट मुकाबले में 46 ओवर में 10 मेडन के साथ 132 रन देकर 13 विकेट चटकाए थे। अब श्रीनाथ इस मामले में दूसरे नंबर पर है। जबकि न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने भारत के खिलाफ 3 दिसंबर 2021 में वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले टेस्‍ट में 73.3 ओवर में 15 मेडन के साथ 225 रन देकर 14 विकेट लिए थे।

टेस्ट क्रिकेट में हारने वाली टीम की ओर से मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

रैंकगेंदबाजओवरमेडनरनविकेटइकोनॉमीटीमविपक्षी टीममैदानतारीख
1एजाज पटेल (NZ)73.515225143.04न्यूजीलैंडभारतवानखेड़े3 दिसंबर 2021
2जवागल श्रीनाथ (IND)46.010132132.86भारतपाकिस्तानईडन गार्डन्स16 फरवरी 1999
3सिडनी बार्न्स (ENG)80.122163132.03इंग्लैंडऑस्ट्रेलियामेलबर्न1 जनवरी 1902
4मर्व ह्यूज (AUS)73.116217132.96ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीजW.A.C.A.2 दिसंबर 1988
5टॉम रिचर्डसन (ENG)110.339244132.64इंग्लैंडऑस्ट्रेलियामैनचेस्टर16 जुलाई 1896

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में रेफरी रहने वाले भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में जवागल श्रीनाथ सबसे ज्यादा मैचों में मैच रेफरी रहने वाले भारतीय हैं। उन्‍होंने 2006 से लेकर 2026 तक 91 टेस्‍ट मैचों में मैच रेफरी की भूमिका निभाई है। वह दुनिया के पांचवें सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट मैचों रेफरी रहने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में शीर्ष पर श्रीलंका के रंजन मदुगले (237), दूसरे नंबर पर न्‍यूजीलैंड के जेफ क्रो (137), तीसरे पर इंग्‍लैंड के क्रिस ब्रॉड (123) और चौथे पर जिम्‍बाब्‍वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट (115) हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में मैच रेफरी रहने वाले अधिकारी

रैंकमैच रेफरीदेशकार्यकालमैच
1रंजन मदुगलेश्रीलंका1993–2026237
2जेफ क्रोन्यूजीलैंड2004–2026137
3क्रिस ब्रॉडइंग्लैंड2003–2024123
4एंडी पाइक्रॉफ्टजिम्बाब्वे2009–2026115
5जवागल श्रीनाथभारत2006–202691

ये टेस्‍ट रिकॉर्ड भी हैं खास

  • 1000 रन के साथ 100 विकेट लेने वाले 35वें खिलाड़ी
  • एक टेस्ट पारी में हारने वाली टीम के लिए छठे सबसे अच्छे आंकड़े (68/8)
  • एक मैच में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स में 26वें स्‍थान पर (132/13)
  • टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्‍यादा बार लगातार पांच विकेट लेने वाले 18वें गेंदबाज (3 बार)
  • टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट के पीछे कैच कराने वाले 38वें गेंदबाज (63)