
न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक का जश्न मनाते ध्रुव जुरेल। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 246 पर ऑल आउट हुई है। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 110 रन की बढ़त मिली है। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 88 रनों की शानदार पारी खेली है। इसके साथ ही बीच मैच में टीम इंडिया में एक एक बदलाव हुआ है। आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। आकाश एक ही ओवर में जैमीसन हेलमेट पर दो बार चोट लगने की वजह से बाहर हो गए हैं।
भारत ने तीसरे दिन का खेल 116/6 से आगे बढ़ाया। दूसरे दिन मेजबान टीम के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी की बड़ी बढ़त को कम करने की चुनौती का बखूबी सामना किया। ध्रुव जुरेल के जुझारू अर्धशतक की मदद से भारत ने शनिवार को हेगले ओवल में अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए हैं।
तीसरे दिन एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बीच जुरेल अकेले डटे रहे और उन्होंने धैर्य और संयम दिखाते हुए भारत की पारी को आगे बढ़ाया। उन्हें आकाश दीप का कीमती सपोर्ट मिला, जिन्होंने 52 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की।
लेकिन, नाथन स्मिथ ने आकाश दीप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा, जिनकी ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों में गई। इसके बाद मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को पांच गेंदों पर शून्य पर आउट किया, हेनरी निकोल्स ने तीसरी स्लिप में एक नीचा कैच पकड़ा, जिससे भारत 163/8 पर संघर्ष कर रहा था।
जुरेल ने वापसी जारी रखी और मिड-विकेट पर चौका लगाकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को कुछ प्रतिरोध मिला। उन्हें गुरनूर बराड़ के रूप में एक और उपयोगी साथी मिला। दोनों ने नौवें विकेट के लिए नाबाद 43 रन जोड़कर लंच ब्रेक से पहले भारत को 200 रन के पार पहुंचाया और लंच ब्रेक के बाद 246 के स्कोर पर भारत की पारी समाप्त हुई।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल




