
NZ-A vs IND-A: न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत-ए ने 5 विकेट पर 464 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। वहीं न्यूजीलैंड-ए ने दूसरे दिन का खेल खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। क्रीज पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और जैक गिब्सन डटे हुए थे। न्यूजीलैंड-ए की टीम अभी भी भारत-ए से 428 रन पीछे है।
भारत-ए की ओर से कल के स्कोर 227/2 से आगे खेलने के लिए साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल उतरे। दोनों के बीच दूसरे दिन यह साझेदारी और बड़ी हो पाती कि साई सुदर्शन 88 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 31 रन की साझेदारी की। ध्रुव जुरेल 95 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के संग 71 रन बनाकर आउट हुए।
ध्रुव जुरेल के बाद तिलक वर्मा का साथ देने के लिए रवींद्र जड़ेजा आए। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 121 गेंद में 44 रन की साझेदारी हुई। रवींद्र जडेजा 71 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 202 गेंद में 114 रनों की अविजित साझेदारी हुई थी, तभी भारत-ए ने 5 विकेट पर 464 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। तिलक वर्मा 95 गेंद में 9 चौका और 2 छक्के संग 71 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वाशिंगटन सुंदर भी 107 गेंद में 2 चौके संग 50 रन बनाए।
खबर अपडेट हो रही है