खेल

कोहली और हार्दिक को किया बाहर, संजय मांजरेकर की T20 World Cup 2024 की टीम में मयंक और क्रुणाल की एंट्री

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपनी पसंदीदा टीम चुनी है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली, शुभमन गिल, रिंकू सिंह और शिवम दुबे को जगह नहीं दी है।

less than 1 minute read

Sanjay Manjkrekar's Team India Squad: टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अपनी अपनी पसंदीदा टीम चुन रहे हैं। गुरुवार को क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को ही जगह नहीं दी है। आपको बता दें कि कोहली इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

मांजरेकर ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग के लिए रखा है तो पहले विकेट के गिरने के बाद केएल राहुल को रखा है। चौथे नंबर पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को चुना है तो रवींद्र जडेजा और क्रुणाल पंड्या को ऑलराउंडर्स की जगह टीम में शामिल किया है। विकेटकीपर के स्थान पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को रखा है तो कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल टीम में दो स्पिनर्स होंगे।

मांजरेकर ने अपनी टीम में 5 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। इसमें जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, मयंक यादव और हर्षित राणा शामिल हैं। यूएसए और वेस्टइंडीज की पिट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। यही नहीं पिछले संस्करण में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय गेंदबाज अंतिम चार के मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

T20 World Cup 2024 के लिए संजय मांजरेकर की पसंदीदा टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, मयंक यादव, हर्षित राणा।

Also Read
View All

अगली खबर