खेल

Team India Return Update: बारबाडोस में तूफान ने लिया विकराल रूप, जानें अब कब और किस दिन होगी भारतीय टीम की घर वापसी

Team India Return Time and Date: बारबाडोस के बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम अभी भी फंसी हुई है लेकिन जय शाह ने भारत आने का पूरा इंतजाम कर दिया है।
1 minute read
Team India

Indian Cricket Team Return Update: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) बेरिल तूफान के कारण टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। टीम को सोमवार को यानी आज न्यूयॉर्क और फिर भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ है। टीम का शेड्यूल (Team India Schedule) पहले न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट, उसके बाद दुबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट और अंत में भारत के लिए वापसी शामिल थी।

एयरपोर्ट पर सभी कार्य रोके गए

विश्व कप विजेता टीम, जिसे पहले सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारबाडोस से रवाना होना था, उसे बेरिल तूफान के कारण बदलाव करना पड़ा। यह श्रेणी 3 तूफान है जो अब एक अत्यंत खतरनाक श्रेणी 4 में तब्दील हो गया है। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम सोमवार को यानी 2 जून को उड़ान भर सकती है। तूफान के कारण वहां के एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन रुके हुए हैं। स्थिति यह है कि एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद करना पड़ सकता है।

चार्टेड प्लेन से भारत लौटेगी टीम इंडिया

बारबाडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप, ग्रेनेडा और टोबैगो के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई थी। नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, सोमवार सुबह (स्थानीय समय) विंडवार्ड द्वीप पर पहुंचने पर बेरिल के बेहद खतरनाक तूफान बने रहने की संभावना है। सोमवार तक बारबाडोस और विंडवार्ड द्वीप में 3 से 6 इंच बारिश होने की संभावना है। हालांकि खबर यह भी आ रही है कि जय शाम न्यूयॉर्क जाकर वहां से प्राइवेट चार्टेड प्लेन रेंट पर लेंगे और फिर टीम इंडिया के साथ भारत आएंगे।

Updated on:
01 Jul 2024 07:01 pm
Published on:
01 Jul 2024 07:01 pm
Also Read
View All
अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी

AUS vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम स्कोर