खेल

T20 World Cup फाइनल आज, आसान नहीं भारत के लिए जीत, आंकड़ों में न्यूजीलैंड मजबूत, जानें कब शुरू होगा मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक फाइनल खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026
T20 World Cup Final(Image-Insta/suryakumaryadavfc)

T20 World Cup Final: रविवार, 8 मार्च का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि जो भी टीम आज जीतेगी, वह इतिहास रच देगी। इस फाइनल की खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक कभी भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में कीवी टीम के पास पहली बार ट्रॉफी जीतकर नया अध्याय लिखने का शानदार मौका है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के पास भी इतिहास रचने का मौका है। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

T20 World Cup: लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका


दिलचस्प बात यह भी है कि अब तक किसी भी टीम ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं। साथ ही किसी मेजबान टीम ने अपने ही देश में ट्रॉफी जीतने का कारनामा भी नहीं किया है। इसलिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह बड़ा फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

T20 World Cup Final: दोनों टीम का स्क्वॉड

इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Published on:
08 Mar 2026 06:31 am
Also Read
View All

अगली खबर