खेल

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया कमाल, रिकी पोंटिंग को पछाड़ ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Most ODI runs vs New Zealand: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 1:22 PM IST
Virat Kohli most odi runs vs new zealand
स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली। (Photo- IANS)

Virat Kohli ODI Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। दरअसल, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे वनडे मुकाबले से पहले विराट कोहली और रिकी पोंटिंग, दोनों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1,971 रन दर्ज थे। हालांकि, वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरने के बाद विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए। इन 7 रनों के साथ साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उनके कुल रनों की संख्या 1,978 हो गई। इसी के साथ उन्होंने पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए यह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रमबल्लेबाजरन
1विराट कोहली1,978
2रिकी पोंटिंग1,971
3सचिन तेंदुलकर1,750
4कुमार संगकारा1,568
5सनथ जयसूर्या1,519
6जैक्स कैलिस1,449

भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटा

भारत ने वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 134 रन पर ऑलआउट कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने शुरुआती तीन बल्लेबाजों विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0) और हेनरी निकोल्स (11) के विकेट गंवा दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। इस तरह न्यूजीलैंड ने महज 53 रन के स्कोर पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।

इसके बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद मिचेल सैंटनर भी पवेलियन लौट गए। सैंटनर ने 38 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 31 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। हेनरी निकोल्स (11), डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर (31) ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

भारत के लिए गुरनूर बराड़ ने चटकाए 4 विकेट

भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, आकिब ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकट चटकाए। अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, हालांकि उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए।

Updated on:
7 Nov 2026, 1:22 PM IST
Published on: