श्री गंगानगर

Video: 12 सदस्सीय कमेटी करेगी सांझा उम्मीदवारों के लिए सम्पर्क

स्थानीय मीरा शिक्षा समिति चुनावों के लिए बिना मतदान सर्वसम्मति बनाने के प्रयास को लेकर शहर के व्यापारी, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 7:55 AM IST
12 Members of the Committee will contact the concerned candidates
12 सदस्सीय कमेटी करेगी सांझा उम्मीदवारों के लिए सम्पर्क

संगरिया.

स्थानीय मीरा शिक्षा समिति चुनावों के लिए बिना मतदान सर्वसम्मति बनाने के प्रयास को लेकर शहर के व्यापारी, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित शहरी व ग्रामीण लोगों की उपस्थिति में व्यापार मंडल प्रांगण में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रो.ओम जांगू ने कहा कि महिला शिक्षा के इस केंद्र को हमारे बुजुर्गो व साथियों द्वारा बड़ी मेहनत के साथ तैयार किया गया है। इस महाविद्यालय को राजनीतिक घटनाक्रम में नहीं पडऩे दिया जाए इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होने बताया की इस कार्य के लिए मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं से सम्पर्क कर सांझे उम्मीदवार तैयार किए जाएंगे व बिना मतदान नई कार्यकारिणी बने ऐसा प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि कमेटी का लक्ष्य महाविद्यालय के सरकारीकरण के लिए स्पष्ट रहेगा। इस मामले का उच्च न्यायालय की एकल पीठ में जीता जा चुका है व खण्डपीठ में विचाराधीन है। नई कमेटी सरकार व न्यायालय दोनों स्तर से महाविद्यालय के सरकारीकरण का प्रयास करेगी। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि इस कार्य को अंतिम रुप देने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए जो बिना मतदान इस महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग करे।

इस पर उपस्थित सदस्यों द्वारा 12 सदस्सीय कमेटी का गठन किया गया जो चुनाव प्रक्रिया के लिए आमजन की राय जानेगी। पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष राजेंद्र खीचड़ ने एकजुटता दिखाने की बात कही। बैठक को नगरपालिका पार्षद चरणदास गर्ग, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल कंदोई, एडवोकेट नवीन सेठी, प्रमोद डेलू, विजय सिंह बेनीवाल, अरुण अरोड़ा, रुप सिंह तंवर आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रविंद्र भोबिया, हरविंद्र गर्ग, गुरलाल मान, दीपेंद्र जाखड़, संजय साहेवाल, अमीचंद राव, छोटूराम बिश्नोई, हरीकृष्ण राहड़, बोहड़ सिंह, प्रवेश स्वामी, कमलेश शर्मा, भूप महला, कुलदीप मूंड आदि उपस्थित रहे।


कमेटी में ये है शामिल:

बैठक संयोजक विनोद धारणियां ने बताया कि बैठक में गठित कमेटी में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल व राजेंद्र खीचड़, ओम जांगू, मोमन चंद मित्तल, मनोज गुप्ता, चरणदास गर्ग, नवीन सेठी, बलकरण सिंह, सुखपाल सिंह, अजीत बेनीवाल व विजय सिंह बेनीवाल को शामिल किया गया।


आज से शुरू होगा नामांकन:

नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मीरा शिक्षा समिति कार्यालय में मंगलवार को प्रारंभ होगी। इसके तहत सुबह 11 से 2 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार व बुधवार दो दिन के लिए रहेगी।


बार संघ ने दिया समर्थन:

स्थानीय बार संघ ने मीरा शिक्षा समिति के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाने के लिए सहयोग करने का प्रस्ताव बैठक आयोजित कर पारित किया। बैठक में शिक्षा समिति की खराब आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए इस पर सहयोग की चर्चा हुई।

Updated on:
7 Nov 2017, 7:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची