श्री गंगानगर

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में दो महिला समेत 13 आरोपितों को जमानत नहीं

- फर्जी अंकतालिका से डाक विभाग में नौकरी पाने का मामला

2 min read
demo pic

- फर्जी अंकतालिका से डाक विभाग में नौकरी पाने का मामला
श्रीगंगानगर.

फर्जी अंकतालिका से डाक विभाग में नौकरी हथियाने वाले गिरोह से जुड़े दो महिला समेत 13 आरोपित की जमानत अर्जी खारिज हो गई। जिला सैशन कोर्ट में आरोपितों नोहर क्षेत्र गांव बलाणा श्योपुरा निवासी पूनम पुत्री कृष्ण कुमार जाट, नोहर क्षेत्र गांव उदासर बड़ा निवासी रामेती पत्नी सुरेश जाट, भादरा क्षेत्र गांव भानगढ़ निवासी मदनलाल पुत्र दलीप सिंह नाई, इसी गांव के सुरेश कुमार पुत्र सुल्तानसिंह खाती, गांव भनाई निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र देवीलाल जाट, इसी गांव के सतपाल सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत, गांव किराड़ा छोटा निवासी रावतमल पुत्र श्रीचंद जाट, इसी गांव के अशोक कुमार पुत्र रामकुमार धानक, ढाका गांव निवासी आजाद सिंह पुत्र रामसिंह जाट, श्योराटाडा गांव निवासी इन्द्रवेश पुत्र हरीसिंह जाट, अनूपशहर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र भूराराम जाट, इसी गांव के किशोर सिंह पुत्र पाबूदान राजपूत, भिरानी क्षेत्र गांव छानीबड़ी निवासी रामदेव पुत्र दुलीचंद मेघवाल ने जमानत अर्जी पेश की थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को लेते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

41 में से 20 आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार


जिला मुख्यालय पर दो साल पहले वर्ष 2 मार्च 2016 को डाकघरों में डाक वाहक और डाक वितरक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। सेकण्डरी उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई थी। मेरिट सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाई गई। चयनित 54 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकांश अभ्यर्थियों का ठिकाना राजस्थान का था लेकिन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद बोर्ड से सेकण्डरी उतीर्ण की अंक तालिका पाई गई। कुल 54 में से 47 अभ्यर्थी तो इलाहाबाद बोर्ड की मार्कशीट लाए थे। इन 47 में से 41 अभ्यार्थियों की अंक तालिका फर्जी निकली। इस पर डाक अधीक्षक की रिपोर्ट पर जवाहरनगर पुलिस ने 3 अगस्त 2016 को 41 अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब तक 41 में से 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Updated on:
05 Apr 2018 08:47 pm
Published on:
05 Apr 2018 08:19 pm
Also Read
View All