
सीएम भजनलाल शर्मा ने नीट परीक्षा को लेकर दिए निर्देश, पत्रिका फोटो
NEET Re Exam 2026: 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 पुन: परीक्षा को लेकर श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार राज्य सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित गतिविधि या सुरक्षा में चूक पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस बार जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2256 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निर्देशानुसार प्रत्येक केंद्र के 300 मीटर दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश, भीड़ जुटाना और अनावश्यक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
परीक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर श्रीगंगानगर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आमुखीकरण बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रतिनिधि, केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। परीक्षा की जिला नोडल अधिकारी व एडीएम रीना छींपा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षा दिवस पर केंद्रों के आसपास संचालित फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी बंद रखे जाएंगे ताकि किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि की संभावना न रहे।
नीट यूजी पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए एनटीए ने बैंक अकाउंट डिटेल्स सत्यापन की अनिवार्यता में छूट दी है। अब बैंक विवरण कन्फर्म नहीं होने की स्थिति में भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक इंतजार न करें और समय रहते
प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
"नीट यूजी-2026 पुन: परीक्षा के क्रम में अब अब नए अध्यायों को शुरू करने के बजाय रिवीजन पर फोकस करना अधिक लाभदायक होगा। अभ्यर्थियों को एनसीईआरटी आधारित अवधारणाओं, महत्वपूर्ण फॉर्मूलों, डायग्राम, केमिकल रिएक्शन और पिछले पेपर में हुई गलतियों की समीक्षा करनी चाहिए।
परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र और पोस्टकार्ड साईज की फोटो के साथ आवंटित केंद्र पर 11 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। जबकि 1.30 बजे गेट बंद कर दिए जायेंगे। 720 अंकों के इस पेपर में कुल 180 सवाल पूछे जाने हैं।"
-भूपेश शर्मा, सह-नोडल अधिकारी, नीट-2026, श्रीगंगानगर।
Published on:
19 Jun 2026 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
