श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर के 151 विद्यार्थियों का नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति में चयन

राज्य भर में 27 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन कर परीक्षा दी, श्रीगंगानगर सहित राज्य के 5471 विद्यार्थी चयनित  
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 8:33 PM IST
Feature image

श्रीगंगानगर.

मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) में श्रीगंगानगर जिले के 151 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृति के लिए हुआ है। कक्षा नौ से 12 वीं तक अब चयनित विद्यार्थियों को प्रति माह पांच सौ रुपए छात्रवृति ऑनलाइन विद्यार्थी को मिलती रहेगी। राज्य में इस बार 5471 विद्यार्थियों का चयन एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। उल्लेखनीय है कि नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की 19 नंवबर को हुई थी। इस परीक्षा में श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में 27 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन कर परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में जिले में गांव तीन केडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र दुष्यंत कुमार पुत्र सीताराम प्रथम स्थान पर रहा है।

रात्रिकालीन लगाई थी कक्षाएं

एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए टिब्बा क्षेत्र के ठेठार स्कूल के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पीईईओ रोहिताश चुघ ने बताया कि अक्टूबर में इन विद्यार्थियों की तैयारी के लिए रात्रिकालीन कक्षाएं लगाई थी। अलग-अलग विषय के प्रभारी नियुक्त कर तैयारी करवाई गई थी। इस कारण अब इनका इस परीक्षा में चयन हुआ है।

कितनी मिलती है छात्रवृत्ति
एनएमएमएस परीक्षा में चयन होने वाले विद्यार्थी को प्रति माह 500 रुपए कक्षा नौ से लेकर 12 वीं तक छात्रवृत्ति मिलती है। श्रीगंगानगर जिले का कोटा 167 विद्यार्थियों का है लेकिन जिले के विद्यार्थी राज्य की मैरिट में चयन हुआ है।

परीक्षा परिणाम में जिले का कोटा पूर्ण हुआ है। इस वर्ष बेहतर प्रयास करेंगे जिससे विद्यार्थी राज्य मेरिट में स्थान बना सके। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत ही अच्छा कदम है। इसमें श्रीगंगानगर जिले के 151 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

-भूपेश शर्मा, जिला प्रकोष्ठ प्रभारी, एनएमएमएस, श्रीगंगानगर।

Published on: