श्री गंगानगर

नशे की गोलियां ले जाते हुए एक जना गिरफ्तार, 750 गोलियां बरामद

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news    
less than 1 minute read
recovered
नशे की गोलियां ले जाते हुए एक जना गिरफ्तार, 750 गोलियां बरामद

आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
श्रीगंगानगर. पदमपुर थाना पुलिस की ओर से रविवार शाम को कस्बे में नशे की गोलियां ले जाते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 750 नशे की गोलियां व 2400 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जिले में चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम को थाना प्रभारी विक्रम तिवाडी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने कस्बे में कार्रवाई कर नशे की गोलियां ले जाते हुए कस्बा निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 750 नशे की गोलियां और 2400 रुपए की नकदी बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी से गोलियां लाने के स्थान के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके बाद अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसी प्रकार थाना प्रभारी के निर्देशन मे सहायक उपनिरीक्षक सुभाष शर्मा व हैडकांस्टेबल रेशम राकेश ने गांव रत्तेवाला में पेट्रोल पंप के पास जुआ खेलते हुए सात जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 हजार 10 रुपए की राशि बरामद की है।

Published on:
03 Mar 2019 10:07 pm
Also Read
View All