श्री गंगानगर

राजस्थान के इस शहर में हुआ बडा हादसा, दो जने घायल

लालगढ़ जाटान से श्रीगंगानगर की तरफ शुक्रवार देर रात दो ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में दो जने घायल हो गए ।  
2 min read
road accident

श्रीगंगानगर.

लालगढ़ जाटान से श्रीगंगानगर की तरफ शुक्रवार देर रात दो ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में दो जने घायल हो गए । जानकारी के अनुसार लालगढ़ जाटान से श्रीगंगानगर रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दो ट्रक भिड़ गए। एक ट्रॉलर रावतसर से ग्रिट भरकर श्रीगंगानगर की तरफ आ रहा था। वहीं, एक कैंटर श्रीगंगानगर की तरफ से जा रहा था। एक मैरिज पैलेस के पास ये दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।

इनके भिड़ते ही जोरदार धमाका हुआ। ट्रॉलर का ड्राइवर कैबिन ट्रॉलर से करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं, कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर लालगढ़ जाटान पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों, राहगीरों और पुलिस ने घायलों को श्रीगंगानगर के राजकीय हस्पताल पहुंचाया।

शुक्रवार रात पौने तीन बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम और लालगढ़ जाटान पुलिस के पास घायलों के नाम पत्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जबकि ठीक उसी समय मौके पर कुछ लोग ट्रॉलर को अपना बताते हुए सामान सम्भाल रहे थे। हालांकि कैंटर को खींचकर एक तरफ कर दिया था। सड़क पर कांच और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी थी। आने जाने वाले वाहन चालक रुक कर हादसे की जानकारी ले रहे थे। लालगढ़ जाटान पुलिस सिर्फ इतनी जानकारी दे पाई कि हादसा हुआ है और उन्हें घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस कन्ट्रोल रूम के पास भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी। हादसे में घायल बताये गए दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यहां भी पढ़े

अब सामूहिक अवकाश शुरू - https://goo.gl/vos9CK

गांव रड़ेवाला के सरपंच पर जानलेवा हमला! - https://goo.gl/oa4Aon

आमजन के हित में है प्रेस की स्वतंत्रता - https://goo.gl/411Wzg

मांस से भरे पैकेटों की मेडिकल जांच - https://goo.gl/cmrPUd

दूसरे दिन हुआ 1062 राजस्व मामलों का निस्तारण - https://goo.gl/CsBPSH

Published on:
05 May 2018 07:23 pm