श्री गंगानगर

राजस्थान में स्कूल का छात्र रिवॉल्वर लेकर पहुंचा स्कूल, लोडेड पिस्तौल देखकर मची अफरा-तफरी

Sri Ganganagar Crime News : शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में बुधवार को आठवीं कक्षा का एक बच्चा लोडेड पिस्तौल लेकर पहुंच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 4:43 PM IST
Feature image

Sri Ganganagar : शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में बुधवार को आठवीं कक्षा का एक बच्चा लोडेड पिस्तौल लेकर पहुंच गया। इस बात का पता तब चला जब वह आधी छुट्टी में वह पिस्तौल से बच्चों को डराने लगा। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्तौल जब्त कर बच्चे के दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल में बच्चे के पिस्तौल की सूचना मिलने पर उससे पिस्तौल जब्त कर उसे निरुद्ध कर थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला है कि यह लाइसेंसी पिस्तौल बच्चे के दादा के नाम से रजिस्टर्ड है। ऐसे में बच्चे के दादा के खिलाफ आर्स एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र स्वामी को सौंपी गई है।

Updated on:
5 Sep 2024, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All