श्री गंगानगर

आलीशान कोठी, क्लीनिक, बच्चों की अच्छी जॉब, हजारों रुपए पेंशन, फिर भी एक हजार रुपए के लालच में 72 साल की नर्स अरेस्ट

PCPNDT Action: इशारा मिलते ही टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2025, 9:03 AM IST
Feature image
मशीनों की जांच और नर्स से पूछताछ करती टीम

Rajasthan News: 72 साल की उम्र, पक्की सरकारी पेंशन, चार बच्चे—दो बेटा और दो बेटी—सभी अच्छे पदों पर नौकरी में, फिर भी एक हजार रुपए की लालच में कानून तोड़ बैठी एक सेवानिवृत्त नर्स। राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम ने पंजाब के अबोहर शहर में डिकॉय ऑपरेशन कर शारदा देवी नाम की इस बुजुर्ग महिला को भ्रूण लिंग जांच जैसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया है।

एनएचएम एमडी भारती दीक्षित के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया। टीम ने श्रीगंगानगर के एक दलाल की मदद से डिकॉय बनाकर अबोहर भेजा। आरोपी नर्स ने महिला को 35 हजार रुपए में भ्रूण लिंग जांच के लिए एक निजी सेंटर पर ले जाकर बताया कि "लड़का है", और एक हजार रुपए की बधाई भी मांगी। इशारा मिलते ही टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।

शारदा देवी अबोहर के सिविल हॉस्पिटल से रिटायर्ड हैं और अमृत मॉडल स्कूल के सामने अपनी कोठी में क्लिनिक चलाती थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अबॉर्शन जैसी प्रक्रियाएं भी करती रही हैं। इस केस में एक डॉक्टर का नाम भी सामने आया है, जिसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है और जांच जारी है। अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर दी गई है।

इस ऑपरेशन में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और जयपुर से आए अधिकारियों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने फर्ज़ी पति.पत्नी और रिश्तेदार बनकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़, बीकानेर प्रभारी महेंद्र सिंह चारण, सीआई सतपाल यादव, विक्रम सिंह चंपावत, रणदीप सिंह, विनोद बिश्नोई, हेमंत शर्मा, चंद्रभान और शालू चौधरी शामिल रहे।

Updated on:
17 May 2025, 9:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायत चुनाव का बदला मिजाज, पहले थी जुबान की कीमत, अब हाईटेक प्रचार का दौर

श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं