श्री गंगानगर

मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 48 घंटे के लिए हड़ताल पर

-श्रीगंगानगर में बैंक कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल के कारण करीब 500 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ।

2 min read
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 48 घंटे के लिए हड़ताल पर

श्रीगंगानगर.

श्रीगंगानगर में बैंक कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल के कारण करीब 500 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों ने पहले प्रदर्शन करने के बाद वाहन रैली निकाली। रैली गांधी चौक, दयानंद मार्ग होते हुए पब्लिक पार्क जाकर समाप्त हुई।


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्मिक शामिल हुए। बैंक कार्मिक हड़ताल पर होने से आम लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। इनका बैंक संबंधित छोटा-मोटा कार्य प्रभावित हुआ।

इससे पहले बैंकों के संगठन यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार दोपहर को देशभर के आठ लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी 48 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर चले गए। बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुबह भारतीय स्टेट बैंक पब्लिक पार्क शाखा के सामने प्रदर्शन कर 11 वां वेतन समझौता को सम्मान पूर्वक जल्दी लागू करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ से मांग की गई है।


मजबूरी में जाना पड़ा हड़ताल पर
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक ओपी जुनेजा ने कहा कि 28 मई को मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में भारतीय बैंक संघ एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के साथ वार्ता बेनतीजा रही। इससे मजबूर होकर बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। जुनेजा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों का 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए समझौता हुआ था। कर्मियों की मांग 25 प्रतिशत की है लेकिन भारतीय बैंक संघ ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।

इस प्रस्ताव को यूनियन ने खारिज कर दिया गया। जुनेजा ने बताया कि बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने अपना पिछला प्रत्येक वेतन समझौता सड़क पर आंदोलन करके ही हासिल किया जा सकता है। यदि मांगे नहीं मानी तो कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन में श्रीगंगानगर क्षेत्र एवं इसकी आस-पास की शाखाओं के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में एआईबीए के पदाधिकारी पवन गोयल आदि ने सभा को संबोधित किया। बैंक कार्मिक हड़ताल पर होने से आम लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। इनका बैंक संबंधित छोटा-मोटा कार्य प्रभावित हुआ।

Updated on:
31 May 2018 07:18 am
Published on:
31 May 2018 08:00 am
Also Read
View All