श्री गंगानगर

अधिवक्ता के समर्थन में उतरा बार संघ, थाने का घेराव

पुलिस की ओर से गत दिनों दर्ज किए गए एक मामले में अधिवक्ता जितेन्द्र सोनी को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और अनिश्चितकालीन समय के लिए कार्य स्थगन कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2025, 2:09 AM IST
Bar association came out in support of the advocate, gheraoed the police station
रायसिंहनगर. पुलिस थाने के समक्ष धरने पर बैठे अधिवक्ता।

रायसिंहनगर(श्रीगंगानगर). पुलिस की ओर से गत दिनों दर्ज किए गए एक मामले में अधिवक्ता जितेन्द्र सोनी को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और अनिश्चितकालीन समय के लिए कार्य स्थगन कर दिया।
बार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व मेअधिवक्ताओं ने थाने का घेराव किया और थानाधिकारी का तबादला करने व अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ता सीताराम बिश्नोई, बार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम बिश्नोई, पूर्व बार संघ अध्यक्ष सुखदेव सिंह बुट्टर, संजय कालीराणा, दिनेश जोशी, रवि मालिया, बंसीलाल, किशोर बारुपाल, अजय तनेजा प्रीतम सिंह गिल, प्रविन्द्र बिश्नोई, जितेन्द्र सोनी, उमेश कान्त सोनी, अवनिश कौशिक, राकेश ठोलिया, सरोज चौधरी आदि ने संबोधित करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

आश्वासन से सहमत नहीं हुए अधिवक्ता

अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल व अनूपगढ़ पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक ने अधिवक्ताओं से वार्ता की और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा थानाधिकारी के तबादले के संबंध में तीन दिन में पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया, जिस पर अधिवक्ता सहमत नहीं हुए और थाने का घेराव स्थगित कर मंगलवार से कार्य का बहिष्कार कर न्यायालय परिसर में धरना शुरू करने का निर्णय लिया। बार संघ के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ता हेतराम बिश्नोई, नरेन्द्र भादू, रणवीर बिश्नोई, हरपाल सिंह सूदन, राजेश धारणियां, प्रवेश राघेरा, गगन मान, सोहन वर्मा आदि ने कहा कि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जिले की अन्य बार संघ तथा सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त कर पुन: थाने का घेराव किया जाएगा।

Updated on:
12 Aug 2025, 2:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All