श्री गंगानगर

Video: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छह घायल

पावली की रात दो सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई जबकि छह जने घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया

2 min read
road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छह घायल

संगरिया.

पावली की रात दो सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई जबकि छह जने घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया बाकी हस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसा गुरुवार रात करीब पौने दस बजे भगतपुरा रोड पुरानी चूंगी नं.सात स्थित बीएन स्कूल के समीप हुआ। मृतक की पहचान गांव रतनपुरा निवासी दूध डेयरी संचालक सुरेन्द्र (25) पुत्र अंग्रेजसिंह मेघवाल के रुप में हुई। घायल वार्ड 25 निवासी रमनदीप (24) पुत्र रणधीरसिंह नाईसिख को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। शेष नुकेरा निवासी बग्गा (15) पुत्र बलवीरसिंह मेघवाल, रतनपुरा निवासी मुकेश मेघवाल (25) सरकारी हस्पताल में उपचाराधीन हैं।

एक अन्य युवक निजी हस्पताल में भर्ती है। मौके पर सूचना पाकर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गोरा, एएसआई सत्यपाल दहिया पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। शव को बरामद कर मोर्चरी रुम में सुरक्षित रखवाया है। सुबह आगामी कार्रवाई व पोस्टमॉट्र्म होगा। इन घायलों को हस्पताल लेकर पहुंचे अशोक, राज अक्कू व अन्य ने बताया कि एक बाइक सवार भीषण टक्कर से काफी ऊंचा उछलकर सड़क पर गिरा। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने रोष जताया कि 108 एंबुलेंस कई फोन के बावजूद नहीं पहुंची। वहंी, घायलों को संभालने वाले नर्सिंग स्टाफ रामस्वरुप, डॉ.अरविंद शर्मा व अन्य ने बताया कि पटाखे खरीदने के लिए संगरिया आ रहे बाइक सवार दो जने घायल हो गए। वे रास्ते में अचानक बाइक के आगे रोझ (गोवंश) आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें हस्पताल पहुंचाया। इनकी पहचान गांव मोरजंडसिखान निवासी सेवकसिंह (20) पुत्र गुरमेलसिंह मजवीसिख तथा अमृतपाल (18) पुत्र छिंद्रपाल के रुप में हुई।


पटाखे से तीन घायल

दीवाली पर रात करीब साढे नौ बजे पटाखे चलाते वक्त आंख में पटाखा लगने से वार्ड 16 निवासी ओमप्रकाश (55) पुत्र बल्लाराम छिंपा घायल हुए। साढे दस बजे गांव दीनगढ़ निवासी राहुल (20) पुत्र गुलाबसिंह जाट पटाखा अंगुली में चलने से घायल हो गया। वहीं एक पंद्रह वर्षीय बालक रवि हाथ में पटाखा चलने से घायल हो गया।

Updated on:
20 Oct 2017 08:42 am
Published on:
20 Oct 2017 06:42 am