श्री गंगानगर

पर्यावरण संरक्षण,महिला शिक्षा व समाज की जागृति व एकता पर हुआ मंथन

-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का जाट धर्मशाला में हुआ संवाद कार्यक्रम-रायसिंहनगर में बावरी समाज की धर्मशाला के लिए जगह व निर्माण कार्य करवाने का किया निर्णय

2 min read
पर्यावरण संरक्षण,महिला शिक्षा व समाज की जागृति व एकता पर हुआ मंथन

पर्यावरण संरक्षण,महिला शिक्षा व समाज की जागृति व एकता पर हुआ मंथन

-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का जाट धर्मशाला में हुआ संवाद कार्यक्रम
-रायसिंहनगर में बावरी समाज की धर्मशाला के लिए जगह व निर्माण कार्य करवाने का किया निर्णय

श्रीगंगानगर.

रायसिंहनगर.पर्यावरण संरक्षण व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने,समाज की जागृति,एकता व समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग करने के लिए राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का संवाद कार्यक्रम रविवार को जाट समाज की धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामजी लाल की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ.बलदेव सिंह चौहान ने कहा कि समाज की जागृति के लिए युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर नई सोच,नई विचारधारा को अपना होगा। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी व महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रामदेवी बावरी ने हम सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण पर मंथन करना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था समाज में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को गोद लेकर पढ़ाई के लिए मदद कर रही है।

संगठन को गांव स्तर पर करना होगा मजबूत

कार्यक्रम में संस्था के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पन्ना लाल भाटी,प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,सोहन लाल भाटी,जिलाध्यक्ष रामजी लाल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार राठौड़,जगदीश भाटी,अनूपगढ़ अध्यक्ष भैराराम,रावला अध्यक्ष भगवान सिंह बावरी,जरनैल सिंह,पतराम बावरी व रामप्रकाश बावरी ने कहा कि समाज की जागृति व एकता के लिए हम सबको एक-दूसरे का मान-सम्मान करते हुए आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर काम करना होगा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश संगठन मंत्री लालचंद भाटी ने किया।

सरपंच व पीएमओ का बैच लगाकर किया सम्मान
रायसिंहनगर में बावरी समाज की धर्मशाला निर्माण करने के लिए पूर्व विधायक बावरी ने भूमि की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। संस्था ने धर्मशाला निर्माण के लिए एक कमेटी गठित कर जन सहयोग राशि जुटाने का निर्णय किया। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ.बलदेव सिंह चौहान,सरपंच राजकुमार,रामदेव बावरी व सरपंच पति जसवीर सिंह को संस्था की ओर से बैच लगाकर सम्मान किया।
—-------
सर्वसम्मति से भाटी को अध्यक्ष चुना गया
संवाद कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का अध्यक्ष मास्टर बनवारी लाल भाटी व सचिव सुरजभान को चुना गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालूराम,उपाध्यक्ष सहीराम बावरी,उप सचिव-हरीश कुमार,कोषाध्यक्ष मास्टर दरबारा सिंह,संगठन मंत्री पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह,रामूराम बावरी व रामेश्वर लाल व मीडिया प्रभारी इंद्राज भाटी को चुना गया। जिला कार्यकारिणी में सरपंच राजकुमार,रामकुमार राठौड़,लक्ष्मण भाटी,रामेश्वर राठौड़ व श्योपतराम बावरी,प्रदेश कार्यकार्यकारिणी सदस्य में सोहन लाल भाटी,सुखदेव सिंह,लालचंद भाटी,बिसनाराम व डॉ.गुरबचन सिंह को चुना गया।

Published on:
09 Aug 2021 09:55 pm
Also Read
View All