
सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे। फोटो: पत्रिका
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशलन हाईवे 62 पर 22 एलजीडब्ल्यू के पास हुआ। सेना के ट्रक और एम्बुलेंस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पलात की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुआ। सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान एंबुलेंस सवार मरीज महेंद्र कौर, लक्ष्मी व सतनाम के रूप में हुई है। तीनों मृतक श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों सरकारी अस्पता की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जांएगे। वहीं, घायल रामप्रताप व चालक राजवीर को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
श्रीगंगानगर जिले में राजपुरा पीपेरन के पास रविवार को 2 ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार बीकानेर निवासी मूलाराम, कमल व हेतराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रोमा सेंटर भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ था। पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लौटने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई थी। भारतमाला पुल देवगढ़ मार्ग पर खराब हुई जीप को धक्का लगा रहे तीन युवकों को पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया था। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई था। पुलिस के अनुसार गंगाना गांव निवासी दयालुनाथ (28) अपनी पत्नी को लेने तेना गांव गया था। उसके साथ गांव के ही राजूनाथ (25) और प्रकाश (21) भी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक जीप और पिकअप के बीच बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
Updated on:
05 Jul 2026 10:44 am
Published on:
05 Jul 2026 10:44 am
