अंबिकापुर

तारबंदी के निकट 23 करोड़ की हेरोइन बरामद

सीमा पार से नशा तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में दबी हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन चार किलो छह सौ ग्राम था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2017, 9:40 PM IST
Border security force
Border security force

श्रीगंगानगर. अबोहर.

सीमा पार से नशा तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में दबी हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन चार किलो छह सौ ग्राम था। यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने खेत में दबाकर रखी थी। यह घटना बीएसएफ अबोहर सेक्टर की बीओपी गजनीवाला के पास बुधवार को घटी।

बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन-118 के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि खेत में ताजा मिट्टी खुदी हुई है। संदेह होने पर उन्होंने उस जगह को खोदना शुरू किया तो उसमें से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद हुए। इनका वजन चार किलो छह सौ ग्राम था, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 23 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह हेरोइन पाकिस्तान से आई है और पाक तस्कर इसे खेत में दबाकर गए थे ताकि इसे भारतीय सीमा में पहुंचाया जा सके। उधर, खुफि या सूत्रों के मुताबिक उक्त हेरोइन किसी किसान के जरिए फेंसिंग पार से इस तरफ लाई जानी थी। बीएसएफ के अधिकारी उस किसान से भी पूछताछ कर रहे हैं, जिसके खेत में हेरोइन दबी हुई मिली है।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप