राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत गुरुवार को अंजना पब्लिक स्कूल में महिलाओं की बैठक हुई।
सूरतगढ़.
राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत गुरुवार को अंजना पब्लिक स्कूल में महिलाओं की बैठक हुई। इसमें राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। इसमें महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति करने तथा चुनावी रण में महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में अवसर देने पर जोर दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति में सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सांगवान ने कहा कि राजनीति में स्वच्छ लोग आगे आए, तो राजनीति की छवि में सुधार संभव हो सकता है। राजनीति में महिलाओं की भूमिका गौण है। महिलाओं वोट तक ही सीमित नहीं रहे। महिलाओं को राजनीति में अवसर मिले तो वे भी आगे बढ़ सकती है। नवोदय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता मिश्रा ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे और राजनीति में उतरें। तभी देश की बांगडोर महिलाओं के हाथों में आएगी।
भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष करूणा रत्न शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरूषों से किसी भी तरह से कम नहीं है। राजनीति में महिलाएं सक्रिय होकर आगे बढ़े तो सबका कल्याण होगा। अरविन्द्र कलेर ने कहा कि भारत पुरुष प्रधान देश है। स्त्री के बिना विकास की कल्पना करना असंभव है।
राजनीति में महिलाएं आगे आने से समस्याओं का निस्तारण जल्द हो सकेगा। इस मौके पर वीणा देवी, सुशीलादेवी, कंचन देवी, रामदुलारी,सुमनदेवी, कैलाश पंवार, सरोज देवी, बांतो बाई, रूकसाना आदि ने विचार रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में नीलम सांगवान ने महिलाओं को स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने व उनका सहयोग करने व आपराधिक, भ्रष्ट व अनैतिक राजनैतिज्ञों का साथ नहीं देने की शपथ ली।