श्री गंगानगर

पीएम पोषण योजना में बदलाव:तेल की कटौती से सुधरेगी बच्चों की सेहत,लगेगी जागरूकता कक्षा

भोजन में तेल की मात्रा दस प्रतिशत घटाने का निर्णय
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2025, 2:07 PM IST
Feature image

सूरतगढ़. बच्चों में बढ़ते मोटापे को देखते हुए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति (पीएम पोषण) योजना के तहत भोजन में तेल की मात्रा दस प्रतिशत घटाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन में लागू होगा।
गौरतलब है कि अब तक प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक प्रति विद्यार्थी को प्रतिदिन 5 ग्राम और कक्षा 6 से 8 तक 7.5 ग्राम तेल दिया जाता था। नई गाइडलाइन के अनुसार इसमें 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। राज्य के पीएम पोषण योजना आयुक्त ने सभी जिला कलक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र सरकार के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाए।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार शाला दर्पण पोर्टल पर कक्षा 1 से 8 तक 51 लाख से अधिक विद्यार्थी भोजन का लाभ ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की अधिक खपत मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों का कारण बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी परीक्षा 2025 और मन की बात कार्यक्रम में बच्चों में मोटापे की समस्या पर चिंता जता चुके हैं। बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें गृह विज्ञान महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थाओं के पोषण विशेषज्ञ तेल कम करने के लाभ बताएंगे। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, व्यायाम, पर्यावरण क्लब की गतिविधियां और स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त करने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
सराहनीय पहल, बढ़ रहा अतिरिक्त भार
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला प्रवक्ता रजनीश खन्ना ने कहा कि यह पहल सराहनीय है, लेकिन एमडीएम मेन्यू की वजह से प्रभारियों और कुक कम हेल्परों पर अतिरिक्त भार बढ़ रहा है। सरकार को इस दिशा में राहत देनी चाहिए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक हीरालाल बिश्नोई ने कहा कि आदेशों की पालना करवाई जाएगी और बच्चों को कम तेल वाले भोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Updated on:
5 Oct 2025, 2:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में घूम रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोर समझकर बुलाई पुलिस

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 8.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट