श्री गंगानगर

शहर में सीवरेज का पानी सड़कों पर

पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और इसके बाद लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

2 min read

श्रीगंगानगर.

नगर परिषद की लापरवाही से शहर की पुरानी आबादी में नाला ओवरफ्लो होकर सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। आदर्श नगर से दो नंबर स्कूल तक और रवि चौक से लेकर छह नंबर गड्ढ़े तक नाले की सफाई नहीं हुई। सब्जी मंडी के दुकानदारों ने गुरुवार और शुक्रवार को नगर परिषद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और इसके बाद लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर परिषद ने इस नाले की सफाई करवाई। लेकिन सब्जी मंडी, एसबीएसएन टावर, भरत नगर सहित शहर के अन्य क्षेत्र में जगह-जगह गंदा और सीवरेज का पानी अभी भी सड़कों पर बिखर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।


पोकलेन मशीन से खुदाई :

नगर परिषद शहर की पुरानी आबादी के वार्ड छह में बने गड्ढे की खुदाई पोकलेन मशीन से करवाई जा रही है। शुक्रवार को परिषद ने डिसिल्टिंग शुरू करवाई और शनिवार को भी कार्य चलता रहा। इस गड्ढे की खुदाई काफी समय से नहीं हुई है।


लाखों खर्च, फिर भी सफाई नहीं
नगर परिषद नाली और नालियों की सफाई करवाने के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपए की राशि खर्च करती है। इसके बावजूद हर दिन नाली और नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। हकीकत यह है कि नालों की गहराई दस फीट से अधिक है और इनकी गहराई से कभी अच्छी तरह से डिसिल्टिंग नहीं हुई।


टूट रही हैं सड़कें
सीवरेज का पानी जगह-जगह सड़कों पर बिखर रहा है। इस कारण आम लोग परेशान हैं। दूसरी और सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आने से सीसी सहित अन्य सड़कें टूट रही हैं। वहीं, परिषद टैंकर से गंदा पानी उठा रही है। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।


सफाई करवाई जा रही है
पुरानी आबादी स्थित दो नंबर स्कूल से रवि चौक तक नाले की सफाई एक्सकेवेटर मशीन से करवाई जा रही है। इस कारण सब्जी मंडी आदि क्षेत्र में नाला ओवरफ्लो हो रहा है। वार्ड छह के गड्ढे की सफाई के लिए पोकलेन मशीन लगाई गई है।
देवेंद्र प्रताप, कार्यवाहक, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर परिषद श्रीगंगानगर ।

Published on:
14 Jan 2018 07:04 am
Also Read
View All
Janani Express Ambulance: 8 साल बाद फिर सड़कों पर दौड़ेगी 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस, प्रसूताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

श्रीगंगानगर : LPG सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को मिला सस्ता विकल्प, शहर में तेजी से बढ़े पीएनजी कनेक्शन

राजस्थान के शहर में 1000 करोड़ के निवेश का यूरोपीय स्टाइल मार्केट, लग्जरी सुविधाओं के साथ लोगों को मिला रोजगार

Sri Ganganagar: कॉलेज स्टूडेंट बनकर छिपा था लॉरेंस गैंग का ईनामी बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामले में था फरार

Sri Ganganagar: शादीशुदा पड़ोसी के साथ राजस्थान में मिला पंजाब की युवती का शव, 10 दिन से लापता थे दोनों