श्री गंगानगर

पसरी गदंगी और जुआरियों की शरण स्थली बने आदर्शनगर पार्क की बदली काया

दुर्गा मंदिर के पास आदर्शनगर पार्क का नाम आते ही मन में वहां ताश पर दाव लगाकर जुआ खेलते लोग, गंदगी इतनी कि वहां चंद मिनट रुकने का दिल नहीं करता।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2017, 8:08 PM IST
park
park

श्रीगंगानगर।

दुर्गा मंदिर के पास आदर्शनगर पार्क का नाम आते ही मन में वहां ताश पर दाव लगाकर जुआ खेलते लोग, गंदगी इतनी कि वहां चंद मिनट रुकने का दिल नहीं करता। आवारा पशुओं की शरण स्थली से बच्चे और महिलाएं इस पार्क में आने का नाम नहीं लेती थी, रही कही कसर पार्क के बाहर फ्रूट और सब्जी बेचने वाले रेहड़ी वालों ने पूरी कर रखी थी लेकिन पिछले दो महीने में एकाएक पूरी तस्वीर ही बदल गई है। बैँक से सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्णलाल खुराना अपनी पत्नी नीलम के साथ दो महीने पहले जब पार्क में घूमने आएं तो वहां गंदगी देखकर मन बदल गया। इस दपंती ने खुद ही वहां श्रमदान करने लगा तो पार्क के आसपास बसे लोगेां ने यह नजारा देखा तो उन्होंने भी अपनी मानसिकता बदल ली। बस फिर क्या था, देखते देखते पिछले दो महीने में सफाई का यह मंजर कारवां बन गया। जुआ खेलने वालों के खिलाफ बस स्टैण्ड पुलिस चौकी टीम ने वहां बार बार चैकिंग करना भी शुरू कर दी है। कईयों की धरपकड़ की तो कईयों को वहां से खदेड़ दिया।

दिन में भी बच्चे करते है मौज मस्ती

सुबह और शाम के अलावा दिन में भी यहां बच्चे मौज मस्ती करने लगे है। झूलों का दुरुस्त कराया जा चुका है। जबकि नए झूले इसी महीने के अंतिम सप्ताह में लगने वाले है। पेड़ पौधों की कटिंग करवाकर सफेदी भी कराइ्र्र गई है। पार्क में हरियाली खूब रहे, इसके लिए घास का विकसित किया जा रहा है। हर पोल पर सुबह और शाम के समय संगीत का आंनद लिया जा सके, इसकी तैयारियां लगभग हो चुकी है। नई किस्मों के फूल पार्क के फुटपाथ किनारे दिखे, यह प्रक्रिया चल रही है। कचरे का नियमित उठाव करने के लिए मोहल्ले के 86 नागरिक अपने घर की तरह साफ करने में परहेज नहीं करते।

नई शुरूआत, शहर के लिए मिसाल

आदर्शनगर पार्क विकास समिति ने अपने सदस्यों के परिवार के जन्मदिन पर एक पौधे लगाने की अनूठी शुरूआत की है। इस समिति के पास अब तक एक लाख रुपए का बजट भी एकत्र हो चुका है। इसके अलावा 28 बैंच लगाने, वाटर कूलर, योगा क्लासेज लगाने वालों का तांता लगा है। समिति ने दीपावली पर विशेष सजावट कर वहां स्नेह मिलन कराया। समिति का अध्यक्ष इसलिए नहीं बनाया ताकि सदस्यों में मनमुटाव न हो। इस समिति में मनोनीत पार्षद पवन शर्मा के अलावा कमलकांत, नीकू शर्मा, नंद सेतिया, हरीश कुकरेजा हैरी ग्रोवर, कमल चराया, मोहनलाल, रामचन्द्र कालरा, नीरज चावला, विजय रतवाया, श्यामलाल जसूजा, नीटू कपूर आदि शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट