श्री गंगानगर

कांग्रेस को मिला नए जिले का लाभ

Rajasthan Chunav Results Live Update श्रीगंगानगर. मतगणना रुझान में गंगानगर क्षेत्र की दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस सरकार का मास्टर स्ट्रोक नए जिले बनाने का था जो कारगर साबित हो गया। गंगानगर क्षेत्र की अनूपगढ़ एवं रायसिंहनगर सीट दोनों पर ही भाजपा का कब्जा था। अनूपगढ़ में तो भाजपा लगातार जीत रही थी। अनूपगढ़ में तो परिसीमन के बाद पहली बार कांग्रेस का खुलता नजर आ रहा है जबकि रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने काफी समय बाद जीत दर्ज की है।
less than 1 minute read
कांग्रेस को मिला नए जिले का लाभ
shimla nayak

श्रीगंगानगर. मतगणना रुझान में गंगानगर क्षेत्र की दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस सरकार का मास्टर स्ट्रोक नए जिले बनाने का था जो कारगर साबित हो गया। Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Live Updates गंगानगर क्षेत्र की अनूपगढ़ एवं रायसिंहनगर सीट दोनों पर ही भाजपा का कब्जा था। अनूपगढ़ में तो परिसीमन के बाद पहली बार कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है जबकि रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने काफी समय बाद जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में रायसिंहनगर में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। अनूपगढ़ में परिसीमन के बाद कुल चार चुनाव में तीन बार भाजपा जीती। इस बार जिले बनने के बाद मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा। इसका नतीजा अनूपगढ़ जिले की दोनों सीटों पर दिखाई दिया। सिर्फ जिला बनने का मुद्दा ही हार-जीत का कारण बन गया। बाकी मुद्दे गौण नजर आ रहे हैं। अनूपगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कही जा रही भितरघात कहीं नजर नहीं आ रही। कहा जा रहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी को अंदरखाने घेरने के लिए पिछले चुनावों में हारे हुए प्रत्याशी और इस बार टिकट की दौड़ में रहे लोग लामबंद हो रहे हैं। लेकिन, इसका असर अब तक हुई मतगणना में कहीं नजर नहीं आया। वहीं, बाहुल्य कही जा रही जाति विशेष के वोटों का भी बंटाधार होता दिख रहा है।
अब बात रायसिंहनगर क्षेत्र की। यहां उपचुनाव में कभी कांग्रेस को जीत दिलाने वाले सोहन नायक जीत की तरफ कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। पिछली बार यहां भाजपा के बलवीर लूथरा जीते थे। कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं थी। वहीं, माकपा दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार वह तीसरे नंबर पर खिसकती नजर आ रही है।

Also Read
View All
राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा