श्री गंगानगर

पुलिस को देख भड़के ग्रामीण, जानें आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर के गांव गोमावाली स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में रूपयों के लेनदेन में प्रिंसिपल व स्कूल कमेटी अध्यक्ष के बीच हुई तकरार के बाद उस समय मामला गर्मा गया, जब पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची। इस दौरान पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश छा गया।

प्रिंसिपल व स्कूल कमेटी अध्यक्ष में तकरार

रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव गोमावाली के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रूपयों के लेनदेन को लेकर प्रिंसिपल व स्कूल कमेटी अध्यक्ष में कहासुनी हो गई थी। इस घटना के बाद प्रिंसिपल ने कमेटी अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। मामले की शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए विद्यालय परिसर पंहुची, तो यहां के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस को देखकर हर किसी में गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए थानाधिकारी ने ग्रामीणों को सही व निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने आश्वासन दिया।

उधारी के रूपयों का मामला

जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा दूध योजना में बच्चों को दूध पिलाने व गर्म करने के लिए अध्यक्ष द्वारा बाजार से उधार लाए गए बर्तनों के रूपयों को लेकर प्रिंसिपल व विद्यालय कमेटी अध्यक्ष संदीप सांई में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया था। इसी मामले की जांच करने के लिए पुलिस स्कूल पंहुची लेकिन, लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

अध्यक्ष के बचाव में उतरे लोग, समझाइश के बाद मामला शांत

स्कूल में पुलिस को देखकर अध्यक्ष के पक्ष में लोगों का मौके पर जमवाड़ा लगना शुरू हो गया। भीड़ को बढती देखकर थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई ने गुस्साए लोगों से वार्ता की। आक्रोशित लोगों को देखते हुए पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों का थोड़ा गुस्सा शांत हुआ। थानाधिकारी के दिलासे के बाद ही लोग जांच में सहयोग करने की बात कही।

Published on:
04 Aug 2018 07:54 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद