
श्रीगंगानगर ।महर्षि दयानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. दीपा शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश्वर गोदारा, डॉ. अनिल सिहाग व संजय शर्मा ने संविधान की रुपरेखा और निर्माण की प्रक्रिया को बताया। विद्यार्थियों ने संविधान से जुड़े सवाल पूछे।
छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु चौधरी व उपाध्यक्ष नीरज भांभू भी उपस्थित रहे। श्रीगुरुनानक खालसा विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. पीएस गुजराल ने संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शशिकला आचार्य और डॉ. शिवशंकर व्यास ने विचार रखे। राजकीय विधि महाविद्यालय में संविधान पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका संचालन भुवनेश शर्मा ने किया।
प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ ने संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय प्राचार्य सरबन सिंह ने संविधान की प्रस्तावना, महत्व एवं संविधान निर्माण की प्रक्रिया से
अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार, डॉ. आशाराम भार्गव भी उपस्थित रहे। वहीं, महर्षि दयानंद बीएड कॉलेज में भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार गिरधर ने संविधान की जानकारी दी। छात्राध्यापिका स्वाति ने मंच संचालन किया। उधर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की चारों इकाइयों की ओर से संयुक्त रूप से संविधान दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष अर्चना चुघ ने की। मुख्य अतिथि नवीन तिवाड़ी ने वर्तमान समय में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. बीएस चौहान, भूपेन्द्र महेन्द्रा, रजत भोला, अरविन्द सुलानिया आदि शामिल हुए।