18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News : एसबीआई का एटीएम काटकर लूट का प्रयास, गार्ड को बनाया बंधक

थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एटीएम मशीन काटने लगे। इसी दौरान मशीन में आग लग गई और सेंसर सक्रिय होने से अलार्म बज उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
3 min read
Google source verification
attempted robbery by cutting open an atm

हिण्डोली. अशोक नगर स्थित एसबीआई एटीएम जो कटर से काटने के बाद लगी आग।

हिण्डोली. बड़ानयागांव. थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एटीएम मशीन काटने लगे। इसी दौरान मशीन में आग लग गई और सेंसर सक्रिय होने से अलार्म बज उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, एटीएम से नकदी चोरी नहीं हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 3 बजकर 53 मिनट पर पुराने एनएच-12 बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम पर वारदात हुई। बदमाश एक वाहन को दूर खड़ा कर पैदल एटीएम तक पहुंचे। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड खुशीराम को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया।गार्ड के अनुसार, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर तानकर हाथ बांध दिए और मुंह व आंखों पर किसी पदार्थ का स्प्रे किया। इसके बाद उसे स्टोर में बंद कर दिया। बदमाश गैस कटर से एटीएम मशीन काटने लगे। इसी दौरान मशीन में आग लग गई। एटीएम का ढक्कन खुल गया था, लेकिन बदमाश नकदी निकालने में सफल हुए या नहीं, इसको लेकर शुरुआती स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। हालांकि, थाना प्रभारी ने बाद में एटीएम से नकदी चोरी नहीं होने की पुष्टि की।

तीन साल पहले भी एटीएम काटकर ले गए थे लाखों रुपए

अशोक नगर में एटीएम को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। करीब तीन साल पहले यहां सेंट्रल बैंक के एटीएम को काटकर बदमाश 4 से 5 लाख रुपए चुरा ले गए थे। वहीं, करीब चार साल पहले हिण्डोली में एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम को उखाडक़र बदमाश अपने साथ ले गए थे। उस एटीएम में करीब छह लाख रुपए रखे थे।


लगातार चोरियों से ग्रामीणों में नाराजगी

अशोक नगर में पिछले कुछ महीनों से चोरी की वारदातें बढऩे से ग्रामीणों में नाराजगी है। पूर्व में भी ग्रामीण चोरी की घटनाओं के विरोध में बाजार बंद करवा चुके हैं और नियमित पुलिस गश्त की मांग उठा चुके हैं। ताजा वारदात ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गार्ड को मुक्त कराया

एटीएम का सेंसर सक्रिय होने के बाद अलार्म बजा और कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंची। पुलिस की गाड़ी उस समय मांगली रोड के पास थी। सूचना मिलते ही चालक ने वाहन मौके की ओर दौड़ाया। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए थे। ड्यूटी ऑफिसर राजेंद्र ङ्क्षसह ने सबसे पहले गार्ड के हाथ खोलकर उसे मुक्त कराया। पुलिसकर्मियों ने जीप में रखे पानी के कैंपर की मदद से जलते हुए एटीएम की आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अरङ्क्षवद भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र पालीवाल और एसबीआई के शाखा प्रबंधक अवधेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।

एटीएम से नकदी चोरी नहीं हुई है। शुक्रवार देर रात 3 बजकर 53 मिनट पर बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया। इस दौरान सेंसर सक्रिय हो गया और अलार्म बजने के साथ कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। गार्ड की कनपटी पर रिवॉल्वर तानी गई थी या नहीं, इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही हो सकेगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
अरविन्द भारद्वाज, थाना प्रभारी, हिण्डोली

गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम काटने का प्रयास किया गया। एटीएम से नकदी चोरी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि मशीन का बॉक्स खोलने के बाद ही हो सकती थी। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ हिण्डोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
अवधेश मिश्रा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, अशोक नगर