18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधेपुरा हत्याकांड पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी CM के राज में टूटे अपराध के सारे रिकॉर्ड

Madhepura Murder: बिहार के मधेपुरा में RJD विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 18, 2026

tejashwi yadav on madhepura murder

राजद नेता तेजस्वी यादव और मृतक प्रिंस यादव

Tejashwi Yadav on Madhepura Murder: बिहार के मधेपुरा जिले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बी.एन. मंडल यूनिवर्सिटी के PhD छात्र प्रिंस अपनी मोटरसाइकिल से यूनिवर्सिटी जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। इस वारदात के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस हत्या को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि बिहार में चुनाव चोरी से बनी 2 नंबरी सरकार के 10 नंबरी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मधेपुरा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की दिनदहाड़े हत्या यह दर्शाती है कि बिहार में अब सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में सत्ता, अपराधी और पुलिस का एक नापाक गठजोड़ बन चुका है, जिसने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ के कारण आम नागरिकों का सुरक्षित जीना मुहाल हो गया है और दिनदहाड़े हो रही हत्याओं से प्रदेश में भय का माहौल है। सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले कभी ऐसी सरकार नहीं देखी, जो इतनी खोखली, बड़बोली और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को बचाने में मिलीभगत रखती हो।

शुक्रवार को हुई हत्या

घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय प्रिंस रंजन कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे घर से यूनिवर्सिटी के लिए निकले थे। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ में गोधियारी ईंट भट्ठे के पास घैलाढ़ रोड पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि जब प्रिंस ने अपना मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।